Hot News

Whole Green Moong Tikki: सेहतमंद और टेस्टी खाने का करे दिल तो बनाएं हरे मूंग की टिक्की

Whole Green Moong Tikki: ठंडी शाम में गर्म चाय के साथ अगर कुछ सेहतमंद और टेस्टी स्नैक्स मिल जाए तो फिर बात ही क्या है. क्या आपने कभी साबुत हरी मूंग की टिक्की खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपको साबुत हरी मूंग की कुरकुरी टिक्की बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह टिक्की स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की भीख में पेट भरने वाला भी होता है. इसे आप चाहें तो स्नैक्स के तौर पर या फिर ऐसे भी खा सकते हैं. इसे आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

हरे मूंग की टिक्की बनाने की सामग्री

  • 1 कप – हरी मूंग
  • 1 – छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच – अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच – (लहसुन)
  • 1 छोटा चम्मच – जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल

यह भी पढ़ें: Matar Muthia Recipe: शाम की चाय के लिए परफेक्ट है मटर मुठिया, शिशु भी करेंगे पसंद  

हरे मूंग की टिक्की बनाने की विधि

  • हरे मूंग की टिक्की बनाने के लिए मूंग को पहले अच्छे से धो लें और फिर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें.
  • अब इसका पानी निकालकर ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में डाल दें और दरदरा पीस लें.
  • इसके बाद आप एक बड़े बर्तन में पिसी हुई मूंग को बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब आप इस मिश्रण का एक छोटा हिस्सा लेकर उसकी गोल टिक्की बना लें और हल्के हाथों से दबाकर उसे थोड़ा चपटा कर लें.
  • फिर एक नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करके उसमें टिक्की को अच्छे से फ्राई कर लें.
  • ध्यान रहे कि इन टिक्कियों को आप दोनों तरफ से करीब 3-4 मिनट तक भूरा और कुरकुरा होने तक पका लें.

यह भी पढ़ें: Masala Vada Pav Recipe: हल्की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट है मसाला वड़ा पाव, नोट करें सिंपल रेसिपी

यह भी पढ़ें: Chilli Pakora Recipe: चाय की चुस्की के साथ चटपटा मिर्च पकौड़े की बात ही लाजवाब है. बस कुछ मिनटों में झटपट करें तैयार

The post Whole Green Moong Tikki: सेहतमंद और टेस्टी खाने का करे दिल तो बनाएं हरे मूंग की टिक्की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top