Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा दूसरी बार बनने वाली है मां? कियारा की प्रेग्नेंसी घर में लाएगी भूचाल, इस शख्स पर हाथ उठाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को घर चलने के लिए कहता है. अभीरा भावुक हो जाती है और कहती है कि वह कौन सा घर जाए. कावेरी तभी कहती है कि वह पोद्दार हाउस में वापसी कर रही. कावेरी ये बात साफ करती है कि वह अभीरा, अरमान और मायरा के लिए घर वापस आ रही. दादी सा कहती है कि अभीरा और अरमान ने उन्हें गर्व महसूस कराया है. मायरा एक केक लाती है और फिर सेलिब्रेशन होता है. मायरा सबको एक फैमिली फोटो के लिए कहती है.

कावेरी के घर लौटने से खुश होगी विद्या

ये रिश्ता में दिखाया जाएगा कि अभीरा एक लेटर लिखती है और मायरा इसके बारे में पूछती है. अभीरा कहती है कि वह जब बड़ी हो जाएगी तब ये लेटर उसे मिलेगा. कायरा सबको डांस करने के लिए डांस फ्लोर पर लेकर आती है. अभीरा और अरमान साथ में डांस करते हैं. दूसरी तरफ कावेरी घर आती है और विद्या उन्हें घर में देखकर काफी खुश होती है. अभीरा सोचती है कि आखिर कब विद्या दादी सा से माफी मांगेगी. अरमान उसे थोड़ा सब्र करने के लिए कहता है.

कियारा के प्रेग्नेंट होने के बारे में पता चलेगा अरमान को

अभीरा को एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मिलती है और वह चौंक जाती है. उसे लगता है कि पता नहीं ये किसका है. अरमान को प्रेग्नेंसी की दवा मिलती है और वह सोचता है कि उसकी पत्नी मां बनने वाली है. वह इस बारे में अभीरा से पूछता है, लेकिन अभीरा बताती है कि ऐसा कुछ नहीं है. वह अरमान को बताती है कि कोई और है जो प्रेग्नेंट है. उन्हें लगता है कि कृष की पत्नी तान्या प्रेग्नेंट है. काजल, अभीरा को बताती है कि तान्या प्रेग्नेंट नहीं है. फिर अरमान और अभीरा को लगता है कि मनीषा प्रेग्नेंट है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि कियारा, अभीर को बताती है कि वह मां बनने ववाली है. अरमान गुस्सा हो जाता है और अभीर को थप्पड़ मारता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी मां अक्षरा को याद कर फूट-फूटकर रोएगी अभीरा, पोद्दार हाउस में होगी कावेरी की वापसी

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा दूसरी बार बनने वाली है मां? कियारा की प्रेग्नेंसी घर में लाएगी भूचाल, इस शख्स पर हाथ उठाएगा अरमान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top