Hot News

अब साल में दो बार दिखेगा IPL का रोमांच, बड़े बदलाव की तैयारी में BCCI

BCCI IPL plan: आईपीएल का 19वां सीजन खत्म होने के साथ ही बीसीसीआई अब अगले सीजन के बड़े बदलावों की तैयारी में जुट गया है. सबसे बड़ा बदलाव टूर्नामेंट के समय को लेकर हो सकता है. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के मुताबिक, मई में बढ़ने वाली भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए इस लीग को सितंबर-अक्टूबर में शिफ्ट करने की चर्चा चल रही है. ताकि खिलाड़ियों को अत्यधिक थकान और चोटों से बचाया जा सके.

क्या सितंबर-अक्टूबर में शिफ्ट होगा IPL

आईपीएल 2026 का सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है. 28 मार्च से शुरू हुआ 74 मैचों का यह लंबा सफर 31 मई को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होने जा रहा है. हालांकि, इस सीजन के दौरान उत्तर और पश्चिम हिंदुस्तान में मौसम के कड़े मिजाज ने आयोजकों को गहरी चिंता में डाल दिया है. मई के महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू के चलते न सिर्फ स्टेडियमों में दर्शकों की तादाद पर असर पड़ा है. बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस और इंजरी को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए अब हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के भीतर टूर्नामेंट की पारंपरिक विंडो को बदलकर इसे सितंबर-अक्टूबर में आयोजित करने पर गंभीर मंथन शुरू हो गया है.

फेस्टिव सीजन में हो सकता है IPL

स्पोर्टस्टार वेबसाइट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में जब आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल से लीग में दर्शकों की कम होती रुचि पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस बड़े बदलाव का संकेत दिया. धूमल ने कहा, “हमें ब्रॉडकास्टर्स के साथ मिलकर इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि क्या टूर्नामेंट को किसी अन्य विंडो में शिफ्ट किया जा सकता है. एक सुझाव सितंबर-अक्टूबर की विंडो का आया है, जो बेहद शानदार साबित हो सकता है. यह समय ठीक दीपावली के आसपास का होता है, जो विज्ञापनदाताओं के लिहाज से सबसे बेहतरीन वक्त है. हम अगले द्विपक्षीय टेंडर के दौरान इस बात की समीक्षा करेंगे कि क्या यह विंडो हमारे लिए उपलब्ध हो सकती है या नहीं.”

क्या दो टुकड़ों में बटेगा IPL का रोमांच

आईपीएल के पहले सीजन से ही (कोविड के दो सालों को छोड़कर) यह टूर्नामेंट हमेशा मार्च से मई के बीच स्पोर्ट्सा जाता रहा है. ऐसे में सालों पुरानी इस विंडो को बदलना बीसीसीआई के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि, बोर्ड सिर्फ तारीखें बदलने पर ही विचार नहीं कर रहा, बल्कि टूर्नामेंट को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटने की बड़ी योजना बना रहा है.

आईपीएल चेयरमैन ने क्या कहा

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के मुताबिक, मई के महीने में हिंदुस्तान में पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए बोर्ड नए विकल्पों पर काम कर रहा है. योजना यह है कि टूर्नामेंट का पहला हिस्सा फरवरी से अप्रैल के बीच और दूसरा हिस्सा साल के आखिर में सितंबर-अक्टूबर के दौरान आयोजित किया जाए. हालांकि, खिलाड़ियों की उपलब्धता पक्की करने के लिए बीसीसीआई इस पर अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेगी.

यह भी पढ़े- सुदर्शन को पछाड़ सकते हैं सूर्यवंशी, गेंदबाजी में भुवी-रबाडा के बीच रेस

The post अब साल में दो बार दिखेगा IPL का रोमांच, बड़े बदलाव की तैयारी में BCCI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top