हिंदुस्तान में टेलीकॉम कंपनियों के बीच किफायती रिचार्ज प्लान्स (Jio Recharge Plans) की होड़ हमेशा बनी रहती है. जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कई वैल्यू पैक्स शामिल किये हैं, जिनमें से एक ऐसा प्लान है जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती. यह प्लान कम कीमत में लंबी वैधता और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ आता है, जिससे यह बजट-फ्रेंडली विकल्प बन जाता है.
84 दिन की वैधता वाला सबसे सस्ता पैक
जियो का यह वैल्यू पैक ₹448 में उपलब्ध है और इसमें 84 दिन की वैधता मिलती है. यह उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो केवल कॉलिंग और मैसेजिंग पर निर्भर रहते हैं और डेटा का इस्तेमाल नहीं करते.
कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स
- अनलिमिटेड कॉलिंग पूरे हिंदुस्तान में, रोमिंग समेत
- 1000 SMS का फायदा, जिससे बेसिक कम्युनिकेशन आसानी से हो सके
- डेटा ऐक्सेस नहीं, अलग से पैक लेना होगा.
ध्यान दें कि इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. अगर यूजर को डेटा की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें अलग से डेटा पैक खरीदना होगा. जियो पोर्टल पर डेटा पैक्स की शुरुआती कीमत ₹11 से शुरू होती है.
कॉम्प्लीमेंट्री ऐप्स का ऐक्सेस
इस रिचार्ज के साथ जियो कुछ ऐप्स का ऐक्सेस भी देता है. इसमें JioTV और JioAICloud जैसी सेवाएं शामिल हैं, जो मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज की जरूरतों को पूरा करती हैं.
किसके लिए है यह प्लान?
यह पैक उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं. बुजुर्ग यूजर्स, सेकेंडरी नंबर रखने वाले लोग या सिर्फ कॉलिंग पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए यह एक किफायती विकल्प है.
यह भी पढ़ें: 500 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी, जियो का यह प्लान सस्ता है या महंगा, देखें बेनेफिट्स
The post इंटरनेट नहीं चाहिए? जियो का यह प्लान आपके लिए है appeared first on Naya Vichar.

