Iran Troll Donald Trump: ईरान ने भैंसे का वीडियो शेयर किया और दावा किया कि अमेरिकी राजनेता से तुलना किए जाने के बाद जानवर ने खाना-पीना छोड़ दिया है. रूस में ईरान के आधिकारिक हैंडल X पर एक पोस्ट में लिखा गया: बेचारा! डोनाल्ड ट्रम्प से तुलना किए जाने पर बांग्लादेशी भैंस परेशान हो गई. रूसी स्टेट ब्रॉडकास्टर आरटी की एक रिपोर्ट थी, जिसमें कहा गया था: बांग्लादेश की एक भैंस, जो ट्रंप से मिलती-जुलती है, उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ने के बाद उसकी भूख खत्म हो गई है.
बांग्लादेश में एल्बिनो भैंसा सुर्खियों में, इंटरनेट पर छाया, ट्रंप से की जा रही तुलना
बांग्लादेश में एक एल्बिनो भैंसा इस समय सुर्खियों में है. वजह उसका नाम और उसके सिर पर उगे बाल हैं. दावा किया जा रहा है, भैंसे का चेहरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलता-जुलता है. यही वजह है कि उस एल्बिनो भैंसे का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया गया. भैंसा 700 किलोग्राम वजनी है. ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर भैंसा को बिक्री के लिए लाया गया था. समाचार है कि ईद-उल-अजहा से पहले भैंसा बिक चुका है. उसे ओल्ड ढाका इलाके के एक व्यापारी मोहम्मद शोरोन ने 550 टका प्रति किलो कीमत देकर खरीद लिया.
Poor thing!
Bangladeshi buffalo upset by comparisons to Donald Trump😐
RT: A Bangladeshi buffalo that resembles Trump has lost its appetite after people flocked to see him. pic.twitter.com/6BnayVaJrY
— Iran in Russia (@IranembinRussia) May 22, 2026
राबेया एग्रो फार्म में पाला गया था वायरल भैंसा
भैंसे को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास नारायणगंज जिले में स्थित राबेया एग्रो फार्म में पाला गया था. फार्म के मालिक जियाउद्दीन मैरदा ने बताया कि यह चार साल का दुर्लभ एल्बिनो नस्ल का भैंसा था, जिसका रंग हल्का गुलाबी था. उन्होंने कहा कि इसी खास रंग और सिर पर बने अनोखे बालों की वजह से यह बाकी जानवरों से अलग दिखाई देता था.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में बिक गया ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा, बकरीद पर कुर्बान होगा 700 किग्रा का जानवर
The post ईरान ने ट्रंप को किया ट्रोल: हमशक्ल भैंसे का वीडियो शेयर कर लिखा- ‘पुअर थिंग’ appeared first on Naya Vichar.

