Hot News

उत्तराखंड में मानसून का कहर, भारी बारिश से 100 से ज्यादा सड़कें बंद, 7 जिलों में रेड अलर्ट

Rain Alert: उत्तराखंड में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, वहीं पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के कारण 100 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं. मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक काशीपुर में 206 मिमी, जसपुर में 190 मिमी, लक्सर में 180 मिमी, कोटद्वार में 160 मिमी, हरिद्वार में 132.9 मिमी, रुड़की में 126.2 मिमी, बेतालघाट में 118.5 मिमी, टिहरी में 115.2 मिमी, रोशनाबाद में 115 मिमी, नैनीताल में 107.5 मिमी और नरेंद्रनगर में 105 मिमी बारिश दर्ज की गई.

गंगा-यमुना समेत कई नदियों का बढ़ा जलस्तर

लगातार बारिश के कारण गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार श्रीनगर में अलकनंदा, कर्णप्रयाग में पिंडर, देवप्रयाग और ऋषिकेश में गंगा, धारचूला में काली, पिथौरागढ़ में सरयू तथा जौलजीबी में गौरी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. हालांकि सभी नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, लेकिन उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

सात जिलों में रेड अलर्ट जारी

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली कड़कने और अत्यधिक तेज बारिश की संभावना है. वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में रेड अलर्ट तथा देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी रखा है.

लैंडस्लाइड के कारण 107 सड़कें बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण नौ राज्य राजमार्गों और सीमा सड़क संगठन (BRO) की एक सड़क सहित कुल 107 रास्तों पर यातायात बाधित हो गया है. टिहरी जिले के कद्दूखाल में बुधवार शाम भूस्खलन की चपेट में आने से एक पुराना खाली मकान क्षतिग्रस्त हो गया.

चार जिलों में स्कूल बंद

लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखा गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है.

Also Read: Heavy Rain Warning: 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, मानसून का कहर

The post उत्तराखंड में मानसून का कहर, भारी बारिश से 100 से ज्यादा सड़कें बंद, 7 जिलों में रेड अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top