Hot News

एसपी ने नगर थाना और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

बगहा. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को नगर थाना और कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में दर्ज सभी लंबित कांडों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कांड को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के अंदर कांड निस्तारण किया जाए. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने, असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने और नियमित गश्ती को और सशक्त करने के निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बैंक और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बरती जाए. ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई किया जा सके. एसपी ने नगर के चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी खुद जांच की और कंट्रोल रूम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चौकसी में कोई ढिलाई नहीं बरतें. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत वरीय अधिकारियों को दें. एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार समेत सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एसपी ने नगर थाना और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top