Vikram Bhatt On Obsession: विक्रम भट्ट पिछले 30 सालों से बॉलीवुड में हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ‘फरेब’, ‘गुलाम’, ‘कसूर’, ‘राज’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘1920’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ जैसी कई हिट फिल्में बनाई. उनकी मूवीज में अक्सर रहस्य, सस्पेंस और डर का अनोखा मेल देखने को मिलता है. अब उनकी नई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ को थियेटर्स में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.
Why ‘Obsession’ bring back ‘Raaz’ memories: ‘ऑब्सेशन’ ने ‘राज’ की यादें क्यों ताजा कर दिया?
विक्रम भट्ट ने हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का जिक्र किया. फर्स्टपोस्ट संग बात करते हुए कहा, “मैंने ‘ऑब्सेशन’ नहीं देखी है, लेकिन किसी ने मुझे इसकी कहानी सुनाई और मैं हंसते-हंसते लोटपोट हो गया और मुझे लगा कि ये तो ‘राज’ है. पूरी फिल्म में तो ‘राज’ की मालिनी ही है.” फिल्म निर्माता का मानना है कि हॉरर जॉनर इसलिए फल-फूल रहा है, क्योंकि दर्शक दिलचस्प हॉरर कहानियों की ओर आकर्षित होते हैं. मेरा मानना है कि अगर आप एक अच्छी हॉरर फिल्म बनाते हैं, तो लोग उसे देखने जरूर आएंगे. ऑब्सेशन वाकई बहुत अच्छी थी.”
Vikram Bhatt On Success Of ‘Haunted 3D: Echoes of the Past: ”हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ की सफलता पर क्या बोले विक्रम भट्ट
फिल्म की सफलता को लेकर विक्रम भट्ट ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा भरोसा अपने दर्शकों पर था. उनका मानना था कि वह अपने ऑडियंस की पसंद को अच्छी तरह समझते हैं और दर्शक भी उनके काम से परिचित हैं. हालांकि फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा था कि ‘हॉन्टेड’ के सफल होने की संभावना कम है, क्योंकि इसमें बड़े सितारे नहीं थे. इसके अलावा यह एक हॉरर फिल्म थी, जिसे रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था.
ऑडियंस के प्यार पर क्या बोले विक्रम भट्ट
फिल्म से जुड़े कुछ कानूनी विवाद भी सामने आए थे, जिससे चुनौतियां और बढ़ गई थीं. इन सबके बावजूद मुझे पता था कि ऑडियंस इसे जरूर पसंद करेगी. यही भरोसा उनकी सबसे बड़ी ताकत बना और आखिरकार फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया.
यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट
यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा
The post ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा appeared first on Naya Vichar.