Hot News

कांग्रेस ने एसपी संग कानून व्यवस्था पर की चर्चा

पाकुड़ नगर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एसपी द्विवेदी को बुके भेंट कर पदभार ग्रहण की शुभकामनाएं दी. प्रतिनिधिमंडल में पाकुड़ जिला कांग्रेस के सचिव पप्पू गंगवानी, कांग्रेस नेता प्रसन्नजीत एवं मिस्बाहुल शेख शामिल थे. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, स्त्री सुरक्षा, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी व सामाजिक समरसता बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा की. श्री लखमानी ने एसपी द्विवेदी को आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने में कांग्रेस पार्टी प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी. साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि एसपी निधि द्विवेदी के नेतृत्व में पाकुड़ जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कांग्रेस ने एसपी संग कानून व्यवस्था पर की चर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top