Virat Kohli Ignore Travis Head: मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. मैच खत्म होने के बाद भी विराट कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ. अब मैच के बाद का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनका गुस्सा साफ देखा जा सकता है.
Virat Kohli refused handshake with Travis Head, as both had some heat moments between the game. SRH vs RCB ☠️ #ViratKohli #RCB #IPL #SRHvsRCB pic.twitter.com/7j6kdaCyxB
— 𝐙𝐮𝐛𝐚𝐢𝐫𝐑🕊 (@iiZub22) May 22, 2026
कोहली ने किया पूरी तरह से इग्नोर
मैदान पर हुई बहस के बाद विराट कोहली का गुस्सा मैच खत्म होने पर भी शांत नहीं हुआ. जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तब कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस से हाथ मिलाने के बाद सीधे आगे बढ़ गए. उन्होंने सामने खड़े ट्रेविस हेड को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और उनसे हाथ मिलाए बिना ही आगे निकल गए. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.
हैदराबाद ने खड़ा किया विशाल लक्ष्य
हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच स्पोर्ट्से गए मुकाबले में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने ईशान किशन की 79, अभिषेक शर्मा की 56 और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारियों की बदौलत 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में RCB की टीम 200 रन ही बना सकी.
विस्फोटक शुरुआत के बाद लड़खड़ाई RCB
256 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की. अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज़ 19 गेंदों में 44 रन ठोक दिए, लेकिन उन्हें ईशान मलिंगा ने आउट कर दिया. इसके बाद विराट कोहली भी 11 गेंदों में 15 रन बनाकर साकिब हुसैन की गेंद पर कैच आउट हो गए. कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रनों की जुझारू पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन इसके बावजूद बेंगलुरु की टीम लक्ष्य से 56 रन दूर रह गई और कुल 200 रन ही बना सकी.
हार के बाद भी नंबर-1 रही आरसीबी
भले ही बेंगलुरु यह मैच हार गई, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने इस साल अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है. दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के भी 18-18 अंक है. लेकिन तीनों टीमों में बेंगलुरु का नेट रन रेट (+0.783) सबसे बेहतर है. अंक तालिका में टॉप पर रहने की वजह से अब बेंगलुरु की टीम क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भिड़ेगी. यह बड़ा मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर स्पोर्ट्सा जाएगा.
यह भी पढ़े- लखनऊ और पंजाब के मुकाबले पर टिकी दिल्ली-कोलकाता की नजरें, समझें प्लेऑफ का पूरा गणित
The post किंग कोहली ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाए हाथ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

