Hot News

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, सोनप्रयाग के पास भूस्खलन से हाईवे बंद

Rudraprayag Landslide : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने केदारनाथ यात्रा में परेशानी खड़ी कर दी है. मुनकटिया में, जो सोनप्रयाग में स्थित है, केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन के बाद भारी मात्रा में पहाड़ का मलबा सड़क पर फैल गया. हालांकि मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है.

मलबा हटाने का कार्य जोरों पर

प्रभावित मार्ग पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी सहित अर्थमूविंग मशीनों को तैनात किया गया है. जिससे जल्द यातायात वापस से बहाल किया जा सके. वहीं जिला प्रशासन जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से स्थिति पर नजर बनाए हुए है. साथ ही अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) नंदन सिंह राजवार ने कहा कि भूस्खलन के कारण बाधित सड़क के अलावा केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी है. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रभावित मार्ग जल्द ही फिर से खोल दिया जाएगा.

आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारी तैनात

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से डीडीएमओ ने बताया कि “केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है. गौरीकुंड के पास मुनकटिया में सड़क बाधित है, जहां जेसीबी मशीन काम कर रही है. वह मार्ग भी जल्द ही खोल दिया जाएगा. यात्रा मार्ग पर भी हमारे सेक्टर अधिकारी, अन्य कर्मचारी लगातार सतर्क हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. जिला मजिस्ट्रेट ने भी निर्देश दिया है कि जो लोग अपने-अपने यात्रा क्षेत्रों में हैं और जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे भी सतर्क रहें”. प्रशासन ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

नैनबाग मार्ग पर यातायात बाधित

इस बीच टिहरी गढ़वाल जिले में, मसूरी मोड़ (केम्प्टी) के पास मलबा गिरने से नैनबाग मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. टिहरी पुलिस के अनुसार, जेसीबी मशीनों को सेवा में लगाया गया है और वाहनों की आवाजाही को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर मलबा हटाने का काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : कनाडा के टोरंटो में साल्सा फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत; 3 घायल

The post केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, सोनप्रयाग के पास भूस्खलन से हाईवे बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top