Hot News

खामेनेई की अंतिम विदाई शुरू, 9 को होंगे सुपुर्द- ए- खाक, अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं हजारों लोग

Khamenei’s final farewell : ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत हो गई है. छह दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब दो करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

तेहरान में उमड़ा जनसैलाब

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत शनिवार ( 4 जुलाई ) से तेहरान में हो गई. राजधानी के ग्रैंड मोसल्ला में हजारों लोग सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे. ईरानी प्रशासन का दावा है कि अगले तीन दिनों में 1.5 से 2 करोड़ लोग अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं. यह 1989 में अयातुल्ला रुहोल्ला खोमैनी के अंतिम संस्कार के बाद देश का सबसे बड़ा जनसमूह माना जा रहा है.

4 जुलाई की तारीख बनी चर्चा का विषय

खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत 4 जुलाई को हुई, जो अमेरिका के स्थापना दिवस की 250वीं वर्षगांठ भी है. हालांकि ईरान ने आधिकारिक तौर पर इसे प्रतीकात्मक नहीं बताया, लेकिन समारोह के दौरान “डेथ टू अमेरिका” और “बदला-बदला” जैसे नारे गूंजते रहे. इससे इस तारीख को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है.

छह दिन तक चलेगा अंतिम संस्कार

खामेनेई अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 4 से 9 जुलाई तक चलेगा. 4 और 5 जुलाई को तेहरान में आम लोग अंतिम दर्शन करेंगे। 6 जुलाई को राजधानी में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद 7 जुलाई को पार्थिव शरीर कोम ले जाया जाएगा, 8 जुलाई को इराक के नजफ और कर्बला में श्रद्धांजलि दी जाएगी और 9 जुलाई को उनके गृह नगर मशहद में दफनाया जाएगा.

नई नेतृत्व पर दुनिया की नजर

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई पर भी सबकी नजर बनी हुई है. माना जा रहा है कि वह अपने पिता की मौत के बाद पहली बार बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, उनकी सेहत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

दुनिया भर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खामेनेई की अंतिम विदाई में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव और हमास, हिज्बुल्लाह तथा तालिबान के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. हिंदुस्तान की ओर से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन शामिल हुए.

नन्ही पोती का ताबूत देख भावुक हुए लोग

समारोह का सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब खामेनेई के ताबूत के साथ उनके परिवार के उन सदस्यों के ताबूत भी रखे गए, जिनकी हालिया हमले में मौत हुई थी. इनमें उनकी बड़ी बेटी, दामाद, नए सर्वोच्च नेता की पत्नी और सिर्फ 14 महीने की पोती का छोटा ताबूत भी शामिल था. इस दृश्य को देखकर कई लोग भावुक होकर रो पड़े.

कड़ी सुरक्षा और बदले की चेतावनी

तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कई सड़कें बंद कर दी गई हैं और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. इस बीच संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि “शहीद नेता के खून का बदला पूरी दुनिया सुनेगी.” वहीं सेना प्रमुख अमीर हातामी ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान जरूरत पड़ने पर फिर से जवाब देने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- ईरान के वार्ताकारों की हत्या की साजिश, इजराइल ने रिपोर्ट को बताया ‘फेक न्यूज’

The post खामेनेई की अंतिम विदाई शुरू, 9 को होंगे सुपुर्द- ए- खाक, अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं हजारों लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top