Hot News

गौहर खान दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, बोली – आपके दुआओं और प्यार की जरुरत है

टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार एक बार फिर पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. इस खुशसमाचारी को खुद गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी, जिससे उनके फैंस बेहद उत्साहित हो गए. ये कपल पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं और अब घर में दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है.

गौहर खान का इंस्टाग्राम पोस्ट

गौहर खान और जैद दरबार ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ डांस करते हुए और खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे हैं. वीडियो के आखिर में गौहर ने अपना बेबी बंप भी बड़े प्यार से दिखाया, जिससे साफ हो गया कि ये कपल दोबारा पैरेंट्स बनने वाला है. इस खास मौके पर उन्होंने फैंस से दुआओं और प्यार की अपील की और लिखा, “बिस्मिल्लाह! आप सबकी मोहब्बत और दुआ चाहिए, प्यार फैलाओ और दुनिया को मुस्कुराहटों से भर दो. #GazaBaby2” — उनकी इस खुशसमाचारी पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का बाढ़ आ गई.

पोस्ट पर यूजर्स ने लुटाया प्यार

गौहर की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर कमेंट्स किए. किसी ने लिखा, ‘कोंग्रटुलतिओन्स क्वीन’, तो किसी ने कहा, ‘डबल ब्लेस्सिंग्स तो योर ब्यूटीफुल फॅमिली’ ज्यादतर कमेंट्स में लोगों ने हार्ट और बेबी इमोजी के साथ शुभकामनाएं दीं हैं. गौहर और जैद की इस खुशसमाचारी ने सोशल मीडिया पर खूब पॉजिटिविटी फैलाई है. फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये क्यूट कपल अपने नए मेहमान का स्वागत कब करेगा.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की जाट ओपनिंग डे पर हुई हिट या फ्लॉप, छापे इतने करोड़, सिकंदर का बजा बैंड

The post गौहर खान दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, बोली – आपके दुआओं और प्यार की जरुरत है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top