Hot News

घर आते ही मन हो जाता है उदास और चिड़चिड़ा? ये 4 वास्तु गलतियां हो सकती हैं कारण

Vastu Tips: दिनभर की भागदौड़, ऑफिस का काम और बाहर की टेंशन के बाद हर इंसान घर आकर सुकून चाहता है. घर को हम शांति और पॉजिटिव एनर्जी की जगह मानते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाहर हम ठीक महसूस कर रहे होते हैं, पर जैसे ही घर में आते हैं, मूड अचानक खराब हो जाता है. मन में बिना किसी वजह के उदासी, घबराहट, गुस्सा या चिड़चिड़ापन आने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसे सिर्फ थकान न समझें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कुछ गलत चीजें या दोष आपकी मानसिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं और नेगेटिव एनर्जी बढ़ा सकते हैं. 

मुख्य द्वार पर अंधेरा या गंदगी होना

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यहीं से खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती हैं. यदि आपके घर के मेन गेट पर पहुंचते ही आपको चप्पलों का ढेर, पुराना कबाड़ या अंधेरा दिखाई देता है, तो वहीं से नकारात्मकता आपके साथ घर के अंदर प्रवेश कर जाती है. इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखना जरूरी है.

बंद या टूटी-फूटी चीजें

कई लोगों की आदत होती है कि वे खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक सामान, बंद घड़ियां या टूटे हुए बर्तनों को संभालकर रख लेते हैं. घर के कोनों में या बेड के नीचे कबाड़ जमा करके रखना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है. विशेषकर बंद घड़ियां समय के रुकने और तरक्की में बाधा का प्रतीक हैं. यह रुकी हुई ऊर्जा पैदा करती हैं, जिससे विचारों में भारीपन आता है और व्यक्ति बिना वजह चिड़चिड़ा हो सकता है.

घर में धूप और ताजी हवा की कमी

एक ऐसा घर जो हमेशा बंद रहता है और जहां प्राकृतिक रोशनी नहीं पहुंचती, वहां नकारात्मक ऊर्जा जल्दी घर बना लेती है. कई लोग दिन के समय भी खिड़कियों और दरवाजों को भारी पर्दों से ढककर रखते हैं. माना जाता है कि घर में रोशनी और ताजी हवा की कमी से उमस और भारीपन बढ़ता है, जो व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है और उदासी की भावना पैदा कर सकता है.

बेडरूम और लिविंग रूम में गलत रंगों का चयन

रंगों का हमारे मनोविज्ञान पर गहरा प्रभाव पड़ता है. वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों के रंग हमारे मूड को प्रभावित करते हैं. लिविंग रूम या बेडरूम में बहुत ज्यादा गहरे, डार्क या चमकीले रंगों का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है. घर के इन हिस्सों में हमेशा हल्के और शांत रंगों का चयन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Pooja Room: पूजा घर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती है नेगेटिव एनर्जी

The post घर आते ही मन हो जाता है उदास और चिड़चिड़ा? ये 4 वास्तु गलतियां हो सकती हैं कारण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top