Hot News

चीन के कोयला खदान में भीषण विस्फोट, अब तक 90 की मौत, जिनपिंग ने दोषियों पर कार्रवाई करने का दिया आदेश

China Coal Mine Gas Explosion: चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट हुआ. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम को हुई इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 90 हो गई है. यह हादसा बीजिंग से 520 किलोमीटर दूर, शुक्रवार शाम लगभग 7.29 बजे शांक्सी प्रोविंस के किनयुआन काउंटी स्थित लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ.

यह घटना उस समय हुई, जब खदान के अंदर कुल 247 मजदूर काम कर रहे थे. शुरुआती रिपोर्ट में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि 200 से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया था कि खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर खतरनाक सीमा से ऊपर पहुंच गया था. हादसे से पहले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के रिसाव का अलर्ट जारी किया गया था. इसके थोड़ी ही देर बाद भीषण विस्फोट हो गया.  यह गैस बेहद जहरीली होती है और इसमें कोई गंध नहीं होती. कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई थी, जबकि कई लोग लंबे समय तक खदान के अंदर फंसे रहे.

शी जिनपिंग ने दिए सख्त निर्देश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को घायलों के इलाज और राहत कार्य में ‘कोई कसर न छोड़ने’ का निर्देश दिया है. उन्होंने हादसे के कारणों की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी दिए. प्रशासनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक शी जिनपिंग ने कहा कि सभी क्षेत्रों और विभागों को इस हादसे से सबक लेना चाहिए और कार्यस्थल की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क रहना होगा. उन्होंने बड़े और विनाशकारी हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर दिया.

रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया में आए फुटेज में हेलमेट पहने बचावकर्मी स्ट्रेचर लेकर दौड़ते दिखाई दिए. घटनास्थल पर एंबुलेंस और राहत टीमों की भारी मौजूदगी देखी गई. स्थानीय प्रशासन के अनुसार बचाव अभियान लगातार जारी है और हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी गई है.

बीते कुछ सालों का सबसे बड़ा खनन हादसा

यह दुर्घटना पिछले दस वर्षों में चीन के सबसे घातक खनन हादसों में गिनी जा रही है. इससे पहले 2023 में उत्तरी चीन के इनर मंगोलियाा में एक ओपन-पिट कोयला खदान धंसने से 53 लोगों की मौत हुई थी. वहीं 2009 में हेइलोंगजियांग प्रांत की एक खदान में विस्फोट में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी.

2000 के दशक की शुरुआत में गैस विस्फोट और बाढ़ जैसी घटनाओं में बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत होती थी. इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को मजबूत किया और खदानों में निगरानी व्यवस्था बढ़ाई, जिससे हादसों में कमी आई. हालांकि, अब भी कोयला क्षेत्र में विस्फोट जैसी घटनाएं हो रही हैं. 

ये भी पढ़ें:- छुट्टी कैंसल, बेटे की शादी में भी नहीं जा रहे ट्रंप, अगर ईरान ने नहीं मानी बात, तो दोबारा हमले की तैयारी कर रहा अमेरिका?

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में बिक गया ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा, बकरीद पर कुर्बान होगा 700 किग्रा का जानवर

कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में लिया गया

चीन के प्रशासनी मीडिया के मुताबिक जिस कंपनी के पास इस खदान का संचालन था, उसके कई अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि सुरक्षा मानकों में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई.

The post चीन के कोयला खदान में भीषण विस्फोट, अब तक 90 की मौत, जिनपिंग ने दोषियों पर कार्रवाई करने का दिया आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top