Hot News

जहानाबाद: NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग, DM आवास में घुसने की कोशिश के बाद पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल

Jahanabad NEET protest firing: नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को जहानाबाद में छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया. बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए और पटना-गया रेलखंड के कनौदी के समीप रेलवे ट्रैक तथा जिला पदाधिकारी आवास के आसपास विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई.

पुलिस पर पथराव, कई अधिकारी और जवान घायल

प्रदर्शन के दौरान कुछ उग्र छात्रों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव में एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए. वहीं डीएम आवास के बाहर भी प्रदर्शनकारियों द्वारा रोड़ेबाजी किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

Also Read: छात्रों के प्रदर्शन के बीच संजीव मुखिया को क्लीन चिट, CBI ने कहा- NEET पेपर लीक में कोई भूमिका नहीं

The post जहानाबाद: NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग, DM आवास में घुसने की कोशिश के बाद पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top