सुप्पी. सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ स्थित सुप्पी गोवास के पास शुक्रवार को बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी वासुदेव नारायण झा के 50 वर्षीय पुत्र अरुण झा के रूप में की गयी है. सूचना पर थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने पहुंचकर छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह झाड़ी में शव मिलने की ग्रामीणों ने जानकारी दी.मौके से डिस्कवर बाइक बरामद किया गया है. प्रथमदृष्टया जांच में यह सड़क दुर्घटना है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post झाड़ी से बाइक सवार अधेड़ का शव बरामद appeared first on Naya Vichar.

