Hot News

झारखंड का तापमान स्थिर नहीं, रांची के न्यूनतम में बढ़ोतरी, जानें अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड के लगभग सभी जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. इसके कारण लोगों को ठंड में उतार-चढ़ाव का एहसास हो रहा है. सुबह और शाम में ठंड बढ़ गयी है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना जतायी गयी है.

रांची का अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस

रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. यानि कि पिछले 24 घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. राज्य में सबसे अधिक गोड्डा का पारा का पारा रहा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुमला का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

Also Read: जल्द बज सकता है झारखंड नगर निकाय चुनाव का बिगुल! आयोग ने तेज की तैयारी, गाइडलाइन जारी

3 दिनों तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना नहीं है. 3 दिसंबर से सुबह में अन्य दिनों की तरह सुबह में धुंध तो छाया रहेगा लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा. हालांकि ठंडी हवा चलने से लोगों को परेशानी हो सकती है. अभी भी सुबह और शाम में ठंडी हवाएं लोगों को घर दुबकने को मजबूर कर रही है. कई जिलों में रात के समय पारा गिरने लगा है. तापमान में लगातार उतार चढ़ाव को दिखते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है. खास बच्चों और बुजुर्गों को.

Also Read: हेमंत प्रशासन की सालगिरह पूरी पर आरोप पत्र जारी नहीं कर सकी BJP, 6 साल में पहली बार

The post झारखंड का तापमान स्थिर नहीं, रांची के न्यूनतम में बढ़ोतरी, जानें अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top