रांची/जमशेदपुर, (अमन तिवारी, संजीव भारद्वाज): ईडी की टीम ने एक बार फिर झारखंड में दबिश डाली है. प्रर्वतन निदेशालय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव और राजधानी के दो ठिकानों समेत देश के कुल 21 इलाकों में छापा मारा है. ये कार्रवाई आयुष्मान हिंदुस्तान योजना घोटाले में की गयी है. रांची के बरयातू थाना क्षेत्र स्थित अरविंद मार्ग के रश्मि एनक्लेव और रामेश्वरम लेन के श्यामा एनक्लेव में थर्ड फ्लोर पर रहने वाले सुजीत यादव के ठिकानों पर यह रेड पड़ा है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
The post झारखंड में ED की दबिश, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव समेत रांची के दो ठिकानों पर मारा छापा appeared first on Naya Vichar.

