Hot News

झूठे मामलों में फंसाने का डर दिखा कर लूटने की आरोपी चार महिलाएं अरेस्ट

धोखाधड़ी. यौनकर्मियों पर ब्लैकमेल कर दो युवकों से रुपये ऐंठने का आरोप

पुलिस ने सोनागाछी से किया गिरफ्तार

एक युवक से 55 हजार तो दूसरे से 44 हजार रुपये लूटपाट करने का आरोप

संवाददाता, कोलकाताउत्तर कोलकाता के सोनागाछी इलाके में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में झूठे मामलों में फंसा देने का डर दिखाकर गिरफ्तार करवाने की बात कहकर दोनों से मोटी रकम लूटने की घटना में बड़तला थाने की पुलिस ने चार स्त्रीओं को गिरफ्तार किया है. चारों यौन कर्मी बतायी जा रही हैं. इनके नाम ईशा देव, स्वीटी बेगम, सर्बानी धर और मोयना हाल्दार बताये गये हैं. इन पर एक युवक के पास से 55 हजार तो दूसरे युवक के पास से 44 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा है. चारों स्त्री आरोपियों को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी स्त्रीओं को 14 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है. कैसे हुआ खुलासा : थाने में पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में दोनों युवकों में से एक ने बताया कि वह पुणे का व्यापारी है. गत बुधवार को सोनागाछी इलाके के निकट रास्ते से वह गुजर रहा था. इसी दौरान बातचीत कर दो स्त्रीएं उसे सोनागाछी इलाके में ले गयीं. वहां दो आरोपी स्त्रीएं ईशा देव और स्वीटी बेगम ने कथित तौर पर उसे गिरफ्तार करवा देने का डर दिखाया. इतना ही नहीं, उन्होंने उसे यह कहकर ब्लैकमेल भी किया कि उनके घर पर फोन कर बता देंगे? आरोप है कि गिरफ्तार की गयीं दोनों स्त्रीओं ने पहले उसे नकद रुपये भुगतान करने के लिए मजबूर किया. इसके बाद उसका मोबाइल फोन छीनकर उनकी मर्जी के बिना स्त्रीओं ने अपने अकाउंट में कुल 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिये. पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि इस घटना से वह काफी डर गया.

अन्य युवक से भी छीन लिये गये 44 हजार रुपये

पीड़ित दूसरे युवक ने एक लिखित शिकायत में बड़तला थाने की पुलिस को बताया कि एक अन्य घटना में उस व्यक्ति से कथित तौर पर दो स्त्रीओं ने लगभग 44 हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद शिकायत पर गिरफ्तार स्त्री आरोपी सर्बानी धर और मोयना धर के खिलाफ बड़तला थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गयी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना शुरू कर दोनों मामलों में कुल चार स्त्री यौन कर्मियों को गिरफ्तार किया. आरोपी स्त्रीओं को पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद थाने की स्त्री जांच अधिकारी चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या यह घटना केवल डरा-धमका कर की गयी या इसके पीछे कोई और गिरोह काम कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post झूठे मामलों में फंसाने का डर दिखा कर लूटने की आरोपी चार स्त्रीएं अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top