Hot News

ठंड ने ढाया सितम! नए साल के पहले दिन लोग थरथराए, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया अभी और सताएगी सर्दी

Bihar Weather Update: नए साल के पहले दिन गुरुवार को ठंड ने लोगों पर जमकर सितम ढाया. विषम सर्दी और बर्फीली हवा के कारण सिर दर्द, बदन दर्द और कंपकंपी से लोग बेहाल रहे. मौसम वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि ठंड का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में लोगों को और सताएगा.

कांपते नजर आएं पटनावासी 

राजधानी पटना समेत पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड लगातार जनजीवन को प्रभावित कर रही है. सुबह से ही ठंडी पछुआ हवा चलती रही, जिससे लोग थर-थर कांपते नजर आए. कई लोगों ने सिर दर्द की शिकायत की, तो बुजुर्ग और शिशु दिनभर कंबल और रजाई में दुबके रहे.

फीका पड़ा नया साल का आनंद 

नए साल का उत्साह ठंड के आगे फीका पड़ता दिखा. करीब 20 दिनों से जारी सर्दी के कारण न्यू ईयर का मजा लोगों को पूरा नहीं मिल सका. घर, बाजार और पसंदीदा स्थलों पर निकलने वाले लोग भारी ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए. थोड़ी देर बाहर रहने के बाद ही लोग अलाव और चाय की दुकानों की ओर रुख करते दिखे.

बंद रही दुकानें 

ठंड का असर बाजार पर भी पड़ा. नए साल को लेकर अधिकतर दुकानें बंद रहीं. कुछ जगहों पर चित्रकूट जैसी चुनिंदा दुकानें खुली रहीं, जहां सीमित चहल-पहल देखने को मिली. बाजार में भीड़ जरूर दिखी, लेकिन ठंड का एहसास हर चेहरे पर साफ नजर आया.

Also read: बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी पछुआ हवा और रेडिएशनल कूलिंग के कारण तापमान में अभी कोई खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. अगले कई दिनों तक सुबह और रात में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बना रहेगा. लोगों को सर्दी से फिलहाल किसी भी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

The post ठंड ने ढाया सितम! नए साल के पहले दिन लोग थरथराए, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया अभी और सताएगी सर्दी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top