India Pakistan Nuclear Sites: तीन दशक से अधिक समय से जारी सिलसिले को बरकरार रखते हुए हिंदुस्तान और पाकिस्तान ने एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का गुरुवार को आदान-प्रदान किया. सूची का आदान-प्रदान ऐसे समय किया गया है जब पिछले साल मई में चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं.
पहला आदान-प्रदान एक जनवरी 1992 को हुआ था
हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान पहली बार 1992 में हुआ था. यह दोनों देशों के बीच ऐसी सूचियों का लगातार 35 वां आदान-प्रदान है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूची का आदान-प्रदान परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले को रोकने वाले एक समझौते के प्रावधानों के तहत हुआ.
India and Pakistan today exchanged, through diplomatic channels, simultaneously at New Delhi and Islamabad, the list of Nuclear Installations and facilities, covered under the Agreement on the Prohibition of Attack against Nuclear Installations and Facilities between India and… pic.twitter.com/QPZhAN1ugV
— ANI (@ANI) January 1, 2026
हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच 1988 में हुआ था समझौता
हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच 31 दिसंबर 1988 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. 27 जनवरी, 1991 को यह लागू हुआ था. समझौते के तहत दोनों देशों के बीच, हर वर्ष की पहली जनवरी को अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के बारे में एक-दूसरे को सूचित करने का प्रावधान है.
डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए सूची का हुआ आदान-प्रदान
नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए सूची का आदान-प्रदान एक साथ किया गया. मंत्रालय ने कहा, हिंदुस्तान और पाकिस्तान ने आज राजनयिक माध्यम से नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया.
The post तनावपूर्ण माहौल में हिंदुस्तान-पाकिस्तान ने सौंपी परमाणु ठिकानों की लिस्ट, 30 साल पहले हुई थी डील appeared first on Naya Vichar.