Hot News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पोल में मारी टक्कर, तीन घायल

मझिआंव. मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ स्थित बकोईया गांव में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल उखड़कर गिर गया जबकि स्कार्पियो बंधी हुई दो बाछियों (गाय के शिशु) पर पलट गयी. इससे उसमें सवार वाहन मालिक सह चालक सहित दो शिशु घायल हो गये. घायलों की पहचान पलामू जिला के सतबरवा गांव निवासी मुन्ना साव के पुत्र निरंजन साव एवं उनके दो पोते के रूप में हुई है. इधर घटना की सूचना पाते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. यहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राइमरी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार घायल निरंजन साव मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव में अपने ससुराल आये थे. इसके बाद रविवार की सुबह बरडीहा थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव में अपनी मौसी सास के घर से मुलाकात कर पुनः ससुराल दलेली गांव जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार के कारण बकोइया में स्कार्पियो सवार ने पोल में धक्का मार दिया. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो से दबी हुई दोनों बछिया को ग्रामीणों ने तत्काल निकाला. उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पोल में मारी टक्कर, तीन घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top