Hot News

दिल्ली के इस लड़के को कैंसर भी हरा नहीं सकी, CBSE में 96.6% अंक हासिल कर रचा इतिहास

CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 93.70 % स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. लेकिन दिल्ली के एक छात्र की सफलता ने जो मिसाल पेश की है, उसका कोई मुकाबला नहीं है. हम बात कर रहे हैं आरव वत्स की, जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए भी CBSE 10वीं परीक्षा में 96.6 प्रतिशत हासिल किया है.

रीढ़ की हड्डी में कैंसर

आरव दिल्ली के महरौली इलाके के रहने वाले हैं. उन्हें लिम्फोब्लास्टिक लिंफोमा (Lymphoblastic Lymphoma) नामक एक कैंसर है. ये कैंसर रीढ़ की हड्डी पर अपना असर छोड़ता है. आरव ने ऐसे गंभीर बीमारी के बाद भी हार नहीं मानी. उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है और तैयारी करते रहे.

कई सारी मुश्किलों के बाद भी हारे नहीं

आरव की पढ़ाई और कैंसर का इलाज साथ-साथ चलता रहा. बीमारी के दौरान जहां एक ओर इलाज और शारीरिक कमजोरी जैसी मुश्किलें थीं, वहीं दूसरी ओर पढ़ाई को जारी रखना भी आसान नहीं था. लेकिन आरव ने अपना ध्यान भटकने नहीं दिया और वे हारे नहीं.

माता-पिता ने किया सपोर्ट

आरव साकेत स्थित एक निजी स्कूल के स्टूडेंट हैं. उनकी इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. आरव मानते हैं कि उनकी इस उलब्धि के बीच परिवार और शिक्षकों का भी बड़ा योगदान रहा. माता-पिता ने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया, वहीं स्कूल के शिक्षकों ने पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया.

आरव की कहानी लाखों स्टूडेंट्स के लिए उदाहरण

आरव की कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है. इस छात्र की सफलता न सिर्फ अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी साबित करती है कि हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, मेहनत और हौसले से जीत हासिल की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- चतरा की बेटी ने किया कमाल! CBSE 10वीं परीक्षा में हासिल किया 96.8%

The post दिल्ली के इस लड़के को कैंसर भी हरा नहीं सकी, CBSE में 96.6% अंक हासिल कर रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top