Hot News

दुर्गापुर मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, बोलीं सीएम ममता- होगी कड़ी कार्रवाई

Durgapur Medical College molestation Case: दुर्गापुर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज (13 अक्टूबर) दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया ‘दो और गिरफ्तारियां की गई हैं. इसके साथ ही, छात्रा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.’ इससे पहले रविवार (12 अक्टूबर) को छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था.

सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ जारी है प्रदर्शन

पीड़िता ओडिशा के बालासोर की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक वो शुक्रवार रात वह अपने एक मित्र के साथ रात का खाना खाने के लिए निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर गई थी. इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया.  इसके बाद शनिवार से ही घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है. अस्पताल से लेकर न्यू टाउनशिप थाने के सामने स्त्रीओं की सुरक्षा और घटना में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. कई जगहों पर जोरदार हंगामा किया गया है. रविवार को कोलकाता अभया मंच से 26 सदस्यों का दल अस्पताल पहुंचा और घटना की निंदा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया.

‘स्तब्ध करने वाली घटना’- सीएम ममता बनर्जी का रिएक्शन

सामूहिक दुष्कर्म की घटना को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्तब्ध करने वाली घटना करार दिया है. उन्होने कहा है कि उनकी प्रशासन की ऐसे अपराधों के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति है. अपने बयान में ममता बनर्जी ने स्त्रीओं से देर रात अकेले बाहर नहीं निकलने का आग्रह भी किया. वहीं, उनकी इस टिप्पणी की विपक्षी दलों और स्त्री अधिकार समूहों ने तीखी आलोचना की है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कम से कम एक टीएमसी का कार्यकर्ता है. इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता देबांशु भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘भले ही वह पार्टी कार्यकर्ता हो, लेकिन इसकी सराहना की जानी चाहिए कि टीएमसी अपराधों के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति रखती है. अगर यह घटना भाजपा शासित राज्य में हुई होती, तो आरोपी को माला पहनाई जाती.’

पांचों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच भी जारी  

इस घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्टिव है. रविवार को दुर्गापुर की पुलिस घटनास्थल की घेराबंदी कर ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल का वीडियो भी बनाया. रविवार को कोलकाता से आयी दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर कई नमूने इकट्ठा किए. घटना के 35 घंटे से पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उसके 24 घंटे के अंदर और दो आरोपी को पकड़ लिया. अब तक इस मामले में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं.

The post दुर्गापुर मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, बोलीं सीएम ममता- होगी कड़ी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top