हिंदुस्तानीय बाजार में नई Nissan Tekton ने एंट्री मार ली है. अगर आप भी इस नई दमदार SUV को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपके बजट में इसका कौन-सा वेरिएंट आएगा. Tekton की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल के लिए 18.59 लाख रुपये खर्च करने होंगे. कंपनी ने नई Tekton को 6 ट्रिम लेवल और कुल 12 वेरिएंट्स में पेश किया है. इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होगी. आइए जानते हैं इसके सभी 12 वेरिएंट्स की कीमत और किस मॉडल में कौन-सा इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है.
Nissan Tekton के वेरिएंट्स
कंपनी ने Nissan Tekton को 6 ट्रिम लेवल में लॉन्च किया गया है, जिसमें-
- Visia
- Visia+
- Acenta
- N-Connecta
- Tekna और
- Tekna+ शामिल है.
दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन
कंपनी ने इसमें दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया है. पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100hp की पावर और 166Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. यह इंजन Tekton के शुरुआती चार ट्रिम लेवल में उपलब्ध है. दूसरा ज्यादा पावरफुल 1.3-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है. यह इंजन 163hp की पावर और 280Nm का पीक टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. 1.3-लीटर इंजन Acenta और इससे ऊपर के वेरिएंट्स में उपलब्ध है.
Nissan Tekton की वेरिएंट-वाइज कीमत
मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत-
- Visia T160 MT वेरिएंट- 10.49 लाख रुपये
- Visia+ T160 MT वेरिएंट- 11.14 लाख रुपये
- Acenta T160 MT वेरिएंट- 11.79 लाख रुपये
- N-Connecta T160 MT वेरिएंट- 13.69 लाख रुपये
- Tekna T160 MT वेरिएंट- 15.39 लाख रुपये
- Tekna+ T160 MT वेरिएंट- 16.49 लाख रुपये है.
- पावरफुल T280 इंजन वेरिएंट्स की कीमत-
- Acenta T280 MT वेरिएंट- 14.99 लाख रुपये,
- N-Connecta T280 MT वेरिएंट- 14.99 लाख रुपये,
- Tekna T280 MT वेरिएंट- 16.39 लाख रुपये है.
ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत
- Acenta T280 DCT वेरिएंट- 14.99 लाख रुपये,
- N-Connecta T280 DCT वेरिएंट-16.49 लाख रुपये,
- Tekna T280 DCT वेरिएंट- 17.79 लाख रुपये और
- Tekna+ T280 DCT वेरिएंट- 18.59 लाख रुपये है.
टॉप वेरिएंट में मिलते हैं ये प्रीमियम फीचर्स
Nissan Tekton का टॉप-स्पेक Tekna+ वेरिएंट कई प्रीमियम और एडवांस्ड फीचर्स से लैस है. इसमें 10.1-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा SUV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके केबिन को प्रीमियम लुक देने के लिए रोज गोल्ड और बरगंडी डुअल-टोन थीम दी गई है, जो इसे Renault Duster से अलग पहचान देती है.
सेफ्टी में भी दमदार है Nissan Tekton
सेफ्टी के मामले में भी Nissan Tekton मजबूत पैकेज के साथ आती है. SUV को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग, Level 2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: नई नवेली Nissan Tekton की BNCAP सेफ्टी रेटिंग आई सामने, जानें कितने स्टार मिले
The post नई Nissan Tekton पर आया दिल? जानें किस वेरिएंट के लिए खर्च करने होंगे कितने रुपये appeared first on Naya Vichar.

