Hot News

नामांकन का आखिरी दिन: लोहरदगा में अध्यक्ष पद के लिए 6 ने ठोंकी ताल, पार्षदों की लंबी फौज ने बढ़ाया सियासी पारा

Lohardaga Municipal Election, लोहरदगा : नगर निकाय आम निर्वाचन के तहत नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी. अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये. इनमें विलियम कुजूर, राजेंद्र लोहरा, रामलाल उरांव, आरती कुमारी, लक्ष्मी नारायण भगत और विशाल डुंगडुंग के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर अब स्पष्ट होने लगी है.

वार्ड पार्षदों के लिए दिग्गजों ने ठोंकी ताल

अध्यक्ष के अलावा विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए भी काफी संख्या में नामांकन हुए. प्रमुख उम्मीदवारों में वार्ड एक से तबस्सुम नाज, वार्ड दाे से साफिया शबनम, वार्ड तीन से चंदा देवी और वार्ड चार से सरस्वती देवी व सिंधु देवी शामिल हैं. वार्ड पांच से राजकमल फ्रेडी एक्का व प्रवीण लकड़ा, वार्ड छह से मनोज सोन तिर्की, वार्ड सात से सरिता गुप्ता, सुमन कुमारी व शीला देवी ने पर्चा भरा.

Also Read: खूनी हुई नेतरहाट घाटी! तीखे मोड़ पर फिसली स्कूटी उसी वक्त पीछे से आ गया काल, गुमला में दर्दनाक हादसा

किस वार्ड से किन किन लोगों ने ठोंका दावा

वहीं, वार्ड आठ से अहमद अली, प्रसाद राम, अभिषेक वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता व अविनाश कौर, वार्ड नौ से मो परवेज खां, शंकर कुमार भगत, वार्ड 10 से सुलताना खातून, वार्ड 11 से जफर इकबाल, दाऊद हसन, वार्ड 12 से रउफ अंसारी, अब्दुल कादिर अली, वार्ड 13 से मीर आरिफ, वार्ड 14 से तहेरा तबस्सुम एवं मो मोकिम खां, वार्ड 15 से मुन्नी मिंज एवं नीलम कुमारी मिंज, वार्ड 16 से अमर कुमार, संतोष कुमार यादव एवं अभय वर्मा, वार्ड 17 से शिवांजलि मिश्रा, वार्ड 18 से रितेंद्र कुमार महतो, वार्ड 19 से गीता देवी, प्रदीप कुमार, वार्ड 20 से पवन कुमार तिर्की, तारामनी भगत, वार्ड 21 से शीला देवी, मंजू उरांव, वार्ड 22 से सुनीता बाड़ा, वार्ड 23 से बेबी कुमारी, विनोद राम शामिल हैं.

Also Read: साहिबगंज मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा: जमीन विवाद में हुई थी हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

The post नामांकन का आखिरी दिन: लोहरदगा में अध्यक्ष पद के लिए 6 ने ठोंकी ताल, पार्षदों की लंबी फौज ने बढ़ाया सियासी पारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top