Hot News

पटियाला: नीले ड्रम में मिली जौनपुर की लड़की की लाश, हाथ पर ‘नेहा और दिल’ का टैटू, जांच में जुटी पुलिस

Blue Drum Girl Body Patiala: पंजाब के पटियाला के अर्बन स्टेट क्षेत्र में नीले ड्रम के अंदर एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव ओवरब्रिज के नीचे कूड़े के पास पड़ा मिला, जो नीले ड्रम के अंदर था. पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. यह घटना राजपुरा-सिरहिंद रोड के पास पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स इलाके की है. सोमवार शाम एक राहगीर वहां से गुजर रहा था, तभी उसे सड़क किनारे पड़े नीले ड्रम से तेज बदबू आने लगी.

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रम के अंदर से इंसानी हाथ दिखाई देने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम खोलकर देखा तो उसके अंदर एक युवती का शव मिला. पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 20 साल है. शव को ड्रम में बंद कर ओवरब्रिज के नीचे फेंका गया था. 

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि युवती के हाथ पर टैटू बना हुआ था. पुलिस के अनुसार एक हाथ पर ‘नेहा’ का टैटू है, जबकि दूसरे हाथ पर दिल वाला टैटू बना है.  पुलिस को आशंका है कि मृतका प्रवासी मजदूर हो सकती है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है.

चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई

जांच के दौरान पुलिस को युवती के चेहरे पर चोट और नीले निशान मिले हैं. इससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है. पटियाला पुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना बुधवार सुबह मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए. बाद में शव को पहचान के लिए रजिंदरा प्रशासनी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया.

जौनपुर के संत लाल की बेटी थी नेहा

प्रारंभिक जांच के दौरान युवती के दोनों हाथों पर टैटू मिले, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सकी. मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 20 साल से अधिक बताई जा रही है. वह संत लाल की बेटी थी.

पुलिस के मुताबिक, नेहा का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल पटियाला के पंजाबी बाग इलाके में रह रहा था. परिवार ने बताया कि नेहा पिछले कुछ दिनों से लापता थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी. SHO गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अब पुलिस मृतका के परिजनों के संपर्क में है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

पिछले साल भी चर्चा में आया था ‘ब्लू ड्रम’ मामला

गौरतलब है कि पिछले साल भी ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’ ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं. उस मामले में एक मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या का आरोप उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा था.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में बेखौफ अपराधी, स्त्री दोस्त पर टिप्पणी का किया विरोध, तो 17 साल के लड़के को मारी गोली

ये भी पढ़ें:- INS कोलकाता ने MV माशाअल्लाह 1 को बचाया, इंडियन नेवी के सामने समुद्री लुटेरों का सरेंडर; व्यापारी जहाज को ऐसे बचाया

पटियाला में इसी तरह नीले ड्रम में शव मिलने से पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पटियाला पुलिस का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके में पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी.

The post पटियाला: नीले ड्रम में मिली जौनपुर की लड़की की लाश, हाथ पर ‘नेहा और दिल’ का टैटू, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top