Table of Contents
Happy New Year in Bengal: पश्चिम बंगाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बृहस्पतिवार को नववर्ष का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. बंगाल के लोगों ने वर्ष 2026 की शुरुआत का उत्सव मनाया. राजधानी कोलकाता में कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग अलीपुर चिड़ियाघर, इको पार्क, निक्को पार्क और विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे.
धार्मिक स्थलों पर नये साल का उत्सव मनाने जुटे श्रद्धालु
रामकृष्ण मठ के वार्षिक धार्मिक उत्सव कल्पतरु दिवस मनाने के लिए श्रद्धालु काशीपुर उद्यान बाटी और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए. दक्षिण कोलकाता के कालीघाट मंदिर, बीरभूम के तारापीठ मंदिर और हुगली जिले के तारकेश्वर जैसे अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ देखी गयी. सुबह से ही यहां श्रद्धालु कतारों में लगे थे. बंगाल के विभिन्न गिरजाघरों में भी वर्ष 2026 की शुरुआत पर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयीं.
नये साल पर बंगाल प्रशासन के कर्मचारियों की छुट्टी
इस अवसर पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जनता को शुभकामनाएं दीं. कहा- सभी जगह शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे. नववर्ष पर बंगाल प्रशासन द्वारा छुट्टी घोषित किये जाने के बाद, कार्यालय जाने वाले लोगों ने भी साल के पहले दिन का भरपूर लाभ उठाया. लोगों ने अपने परिवारों के साथ सिनेमाघरों में फिल्म देखने के साथ-साथ भोजनालयों में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Happy New Year in Bengal: पिकनिक स्पॉट्स पर दिखी लोगों की भीड़
पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों पर भी काफी भीड़ देखी गयी. पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा, ताजपुर और मंदारमनी के समुद्री रिसोर्ट और दार्जिलिंग एवं कलिम्पोंग के पहाड़ी इलाकों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, यहां ठहरे अधिकांश पर्यटक वर्ष के पहले सूर्योदय का दीदार करने के लिए सुबह जल्दी उठ गये थे.

पार्क स्ट्रीट की हुई आकर्षक सज्जा
कोलकाता की मुख्य सड़क, पार्क स्ट्रीट को सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया और रोशन किया गया था, जिसने आधी रात तक जश्न मनाने वाले सभी उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. सड़क किनारे स्थित रेस्तरां और बार में भीड़ के चलते अच्छा कारोबार हुआ.
सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोलकाता मेट्रो ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर देर रात तक अतिरिक्त सेवाएं संचालित कीं. पुलिस ने कहा कि नववर्ष समारोह के मद्देनजर राज्य भर में, विशेष रूप से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें
विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पीएम मोदी बंगाल और असम को देंगे स्लीपर वंदे हिंदुस्तान की सौगात
The post पश्चिम बंगाल ने उत्सव और प्रार्थनाओं के साथ किया नववर्ष का स्वागत appeared first on Naya Vichar.