Hot News

पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों को अब गृह जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग, नया दिशा-निर्देश लागू

कोलकाता : राज्य प्रशासन के कर्मचारियों के तबादलों की नीति में बड़ा बदलाव आया है. पश्चिम बंगाल प्रशासन ने राज्य में फील्ड स्तर के अधिकारियों से लेकर विस्तार अधिकारियों तक के तबादलों के लिए एक नई नीति जारी की है. मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने नबन्ना से इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं. यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लिया गया है.

अधिकतम चार वर्षों के लिए होगी पोस्टिंग

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सामान्यतः किसी भी कर्मचारी को उसके गृह जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी. सेवानिवृत्ति से पहले के अंतिम दो वर्षों के दौरान ही प्रशासनिक कारणों से छूट दी जा सकती है. यानी, उस अवधि में गृह जिले में पोस्टिंग दी जा सकती है. संबंधित कर्मचारी को उसी पद पर लगातार तीन वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद स्थानांतरण के लिए विचार किया जाएगा. यह भी निर्देश दिया गया है कि सामान्यतः किसी भी कर्मचारी को एक ही पद पर चार वर्ष से अधिक समय तक नहीं रखा जाएगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्व कर्मियों का दो वर्षों के अंतराल पर होगा तबादला

राजस्व संग्रह, कर संग्रह और अन्य संवेदनशील कार्यों में तैनात अधिकारियों का तबादला 2 वर्ष बाद किया जाएगा. प्रशासनी दिशा-निर्देशों के अनुसार, वे अधिकतम 3 वर्ष तक एक ही पद पर बने रह सकते हैं. तबादलों के दौरान प्रशासनिक सुविधा के साथ-साथ जनहित और जिले की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाएगा. विशेष प्रशासनिक आवश्यकताओं और कठिन परिस्थितियों में इस नियम में ढील दी जा सकती है.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक प्रशासन को मिलेगी रिपोर्ट

The post पश्चिम बंगाल में प्रशासनी कर्मचारियों को अब गृह जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग, नया दिशा-निर्देश लागू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top