पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Bunty Yadav Murder Case : पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है. चाउमिन दुकानदार और करबिगहिया निवासी बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी व कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बीसी को गुरुवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी. फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.
LNT घाट के पास हुई पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़
पुलिस को सूचना मिली थी कि बंटी यादव हत्याकांड का आरोपी रवीश एलएनटी घाट के रास्ते पटना लौट रहा है. सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.
6 जुलाई को हुआ था अपहरण, 11 जुलाई को मिला था शव
बंटी यादव का 6 जुलाई को पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क के पास से अपहरण कर लिया गया था. इसके पांच दिन बाद 11 जुलाई को अथमलगोला से उसका शव बरामद हुआ. पुलिस जांच में सामने आया कि बंटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई थी. उसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे और शरीर पर भी कई गहरे जख्म मिले थे. इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. रवीश उर्फ BC की गिरफ्तारी को इस हत्याकांड की जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है.
दानापुर के एक दर्जन होटलों में पुलिस की छापेमारी, कथित देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 युवतियां
The post बंटी यादव मर्डर केस; मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली appeared first on Naya Vichar.
