Hot News

बख्तियारपुर–ताजपुर पुल निर्माण के दौरान CFT मशीन में तकनीकी खराबी, ट्रे झुकने से 4 मजदूर घायल

नया विचार न्यूज़ पटना। बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना में शनिवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हादसा हो गया। घटना सुबह करीब 9 बजे परियोजना के P-38 पिलर पर हुई, जहां निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही CFT मशीन के एक हिस्से में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते मशीन के नीचे लगी ट्रे एक ओर झुक गई और वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल श्रमिकों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें हरसंभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

हादसे के बाद संबंधित स्थल पर तकनीकी टीम को बुलाकर मशीन की जांच शुरू कर दी गई। साथ ही आवश्यक मरम्मत का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि निर्माण कार्य पूरी सुरक्षा के साथ आगे बढ़ाया जा सके। विभाग घटना के कारणों की भी विस्तृत जांच कर रहा है।

पथ निर्माण विभाग ने कहा कि राज्य प्रशासन और विभाग के लिए श्रमिकों का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग परियोजना में कार्यरत सभी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कराने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना की गुणवत्ता, निर्माण कार्य की सुरक्षा और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top