Parenting Tips: हर माता-पिता की चाहत यही होती है कि उनका शिशु जीवन में आगे चलकर सिर्फ एक सफल ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बने. इसके लिए पैरेंट्स हर कोशिश करते हैं और बच्चों को हर वह चीज दिलाते हैं, जिनकी उनके बच्चों को जरूरत होती है. हर एक कोशिश करने के बावजूद भी कई बार पैरेंट्स को सही परिणाम देखने को ननहीं मिलते हैं. ऐसा होने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी होता है कि जरूरी नहीं कि बच्चों को माता-पिता से जुड़ी सिर्फ बड़ी बातें या फिर महंगे गिफ्ट्स ही जिंदगीभर याद रह जाए, कई बार माता-पिता की छोटी से छोटी आदतें और घर का माहौल भी बच्चों के दिमाग पर जीवनभर के लिए एक गहरा असर डाल सकती है. बता दें, आप अपने बच्चों को बचपन के समय ही जो प्यार, व्यवहार और संस्कार देते हैं, वही आगे चलकर उनकी सोच और पर्सनालिटी का हिस्सा बन जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको माता-पिता की 5 ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनके शिशु जिंदगीभर याद रखते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
बच्चों की बातें ध्यान से सुनना
जब माता-पिता अपने बच्चों की बातों को गौर से सुनने लगते हैं, तो बच्चों को ऐसा लगता है कि वे अपने पैरेंट्स की जिंदगी में खास हैं. कई बार ऐसा होता है कि शिशु सिर्फ अपनी बातें माता-पिता के साथ शेयर करना चाहते हैं, लेकिन पैरेंट्स उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. जब बार-बार ऐसा होता है तो शिशु चुप रहना शुरू कर देते हैं. वहीं, जो भी पैरेंट्स अपने बच्चों की बातों को वैल्यू देते हैं, उनके शिशु जीवन में आगे चलकर ज्यादा कॉन्फिडेंट और दूसरों के सामने अपनी बातों को खुलकर रखने वाले बनते हैं. जब आप अपने शिशु की हर बात ध्यान से सुनते हैं तो आपकी यह खूबी बच्चों को जिंदगीभर याद रह जाती है.
प्यार जताने की आदत
कुछ पैरेंट्स ऐसे भी होते हैं जो अपने बच्चों से प्यार तो बहुत करते हैं, लेकिन उसे खुलकर अपने बच्चों के सामने एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं. जब आप अपने बच्चों को प्यार से गले लगाते हैं, उनकी तारीफ करते हैं और उनसे प्यार से बातें करते हैं, तो आपकी इन आदतों का काफी गहरा असर उनके दिल और दिमाग पर पड़ता है. बचपन में जब आप अपने शिशु को प्यार देते हैं तो आपकी यह आदत उन्हें इमोशनली मजबूत बनने में मदद करती है. जब वे बड़े हो जाते हैं तब भी उन्हें अपने माता-पिता से मिला यह स्नेह और अपनापन याद रह जाता है.
गलती होने पर बिना डांटे समझाना
छोटे बच्चों से गलतियां होना एक बेहद ही आम बात है. लेकिन अगर माता-पिता शिशु की हर छोटी से छोटी गलती पर भी गुस्सा करने लगते हैं या फिर उन्हें बिना सोचे-समझे डांट देते हैं, तो शिशु उनसे डरने लग जाते हैं. वहीं, अगर एक माता-पिता गलती होने के बावजूद भी शिशु से प्यार और पेशेंस से बात करने लगे, तो शिशु के दिल में उनके लिए सम्मान बढ़ने लगता है. शिशु माता-पिता की इस बात को जिंदगीभर याद रखते हैं कि कठिन समय में भी उन्हें डराया नहीं है, बल्कि एक सही रास्ता दिखाया है.
परिवार के साथ समय बिताना
आज की बिजी लाइफस्टाइल में कई माता-पिता ऐसे भी होते हैं जो अपने बच्चों को समय दे ही नहीं पाते हैं. बता दें बच्चों को सबसे ज्याद खुशी उसी समय मिलती है जब वह अपने पूरे परिवार के साथ समय बिता रहा होता है. परिवार के साथ बैठकर बातें करना, साथ बैठकर भोजन करना या फिर कहीं घूमने जाना उसे जिंदगीभर याद रह जाता है. ये यादें भले ही छोटी हों लेकिन बच्चो के लिए काफी ज्यादा स्पेशल बन जाती है. जब वे बड़े हो जाते हैं तब भी उन्हें परिवार के साथ बिताए गए ये पल याद रह जाते हैं.
बच्चों के सामने अच्छा व्यवहार करना
यह बात तो हम सभी जानते हैं कि शिशु वही बातें सीखते हैं, जो वे अपने घर और आसपास देखते हैं. अगर वे देखते हैं कि माता-पिता एक-दूसरे से प्यार और सम्मान से बातें कर रहे हैं, जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं और ईमानदारी से अपना जीवन जी रहे हैं, तो आगे चलकर वे भी इन्हीं आदतों को अपनाना शुरू कर देते हैं. अगर आप बच्चों को सफल होने के साथ एक अच्छा इंसान भी बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको खुद भी उनके सामने वैसा ही व्यवहार करना होगा. आपका यही व्यवहार आपके शिशु को जीवनभर याद रह जाएगा.
यह भी पढ़ें: तेज गर्मी और लू लगने से बच्चों को कैसे बचा सकते हैं पेरेंट्स? जानें सबसे आसान और असरदार टिप्स
The post शिशु जिंदगीभर नहीं भूलते माता-पिता की ये 5 आदतें, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी appeared first on Naya Vichar.

