Hot News

बप्पा के दरबार में दिखा ‘संजू बाबा’ का रोमांटिक अंदाज, पत्नी मान्यता के माथे पर लगाया तिलक, वीडियो वायरल

Sanjay Dutt with Wife at Lalbaugcha Raja: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड के ‘संजू बाबा’ यानी संजय दत्त भी पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. मंगलवार, 22 सितंबर को दोनों ने बप्पा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इस दौरान संजय दत्त का एक खास अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. अभिनेता ने बप्पा के चरणों से तिलक लेकर पहले खुद के माथे पर लगाया और फिर पत्नी मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाया. इसके साथ ही भीड़ के बीच जिस तरह वह पत्नी का ख्याल रखते नजर आए, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ऑरेंज कुर्ते में पहुंचे संजय दत्त

लालबागचा राजा के दर्शन के लिए संजय दत्त ऑरेंज रंग का कुर्ता पहने नजर आए. वहीं मान्यता दत्त ने ब्राइट पिंक सूट पहना हुआ था. दोनों साथ में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. पंडाल में काफी भीड़ थी और एक्टर के साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे. इसके बावजूद संजय और मान्यता ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.

“>

दर्शन के दौरान संजय दत्त ने बप्पा के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने अपने माथे पर तिलक लगाया और फिर मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाया. वीडियो में यह पल बेहद खास नजर आया और सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान इसी पर टिक गया.

मान्यता के माथे पर लगाया तिलक, वायरल हुआ वीडियो

संजय दत्त और मान्यता दत्त का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में संजय पहले बप्पा की पूजा करते दिखाई देते हैं और फिर पत्नी के माथे पर तिलक लगाते हैं. एक एंगल से यह पल ऐसा नजर आता है जैसे अभिनेता मान्यता की मांग में सिंदूर भर रहे हों.

संजय दत्त और मान्यता, फोटो- इंस्टाग्राम

पति-पत्नी के इस छोटे से पल ने फैंस का ध्यान खींचा. गणपति बप्पा के दरबार में दोनों की मौजूदगी और संजय का मान्यता के प्रति यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

भीड़ में पत्नी को लेकर दिखे प्रोटेक्टिव

सिर्फ तिलक लगाने वाला पल ही नहीं, संजय दत्त का मान्यता के प्रति प्रोटेक्टिव अंदाज भी देखने को मिला. लालबागचा राजा के पंडाल में काफी भीड़ थी. ऐसे में संजय लगातार मान्यता को अपने करीब रखते नजर आए. भीड़ के बीच वह इस बात का ध्यान रखते दिखे कि मान्यता उनसे अलग न हों और आराम से आगे बढ़ सकें.

संजय के इस अंदाज का वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच भी इसकी चर्चा होने लगी. सेलिब्रिटी कपल के बीच की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: Madhoo Shah: लालबागचा राजा के दरबार में चढ़ाए ₹500, अगले ही पल गायब हुआ नोट, Video देख भड़के लोग, उठे सवाल

‘बप्पा ने बुलाया है’, बोले संजय दत्त

दर्शन के बाद संजय दत्त ने लालबागचा राजा के प्रति अपनी आस्था के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि यह उनकी खुशकिस्मती है कि वह एक बार फिर बप्पा के दर्शन करने पहुंच पाए. अभिनेता ने कहा कि वह यहां इसलिए आए हैं क्योंकि ‘बप्पा ने बुलाया है.’ उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि बप्पा उन्हें हर साल अपने दरबार में आने का मौका देते रहें.

चंकी पांडे और अनन्या से भी हुई मुलाकात

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान संजय दत्त की मुलाकात अभिनेता चंकी पांडे और उनकी बेटी अनन्या पांडे से भी हुई. दोनों परिवारों की यह मुलाकात भी कैमरे में कैद हुई. संजय और चंकी ने एक-दूसरे से मुलाकात की और गले मिलकर अभिवादन किया.

ये भी पढ़ें: Govinda के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड, लौटते समय माथे पर दिखा सिंदूर, क्या दोनों ने कर ली शादी?

The post बप्पा के दरबार में दिखा ‘संजू बाबा’ का रोमांटिक अंदाज, पत्नी मान्यता के माथे पर लगाया तिलक, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top