लंबे समय से समाज में यह धारणा रही है कि स्त्रीओं की सेक्स लाइफ का सबसे अच्छा दौर कम उम्र में होता है और उम्र बढ़ने के साथ उनकी सेक्स की इच्छा धीरे-धीरे कम होने लगती है. लेकिन एक नए सर्वे के नतीजे इस सोच को चुनौती देते हैं.
‘एशले मैडिसन’ और ‘यूगोव’ की एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, 45% स्त्रीओं का मानना है कि उनका ‘सेक्सुअल प्राइम’ (सबसे बेहतरीन दौर) 40 साल की उम्र या उसके बाद शुरू होता है.
40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ता है कॉन्फिडेंस?
रिलेशनशिप और सेक्स थेरेपिस्ट डॉ. टैमी नेल्सन का कहना है कि जब स्त्रीएं किसी को इम्प्रेस करने, पार्टनर ढूंढने या परिवार बढ़ाने के सामाजिक दबाव से मुक्त होती हैं तो सेक्स का मुख्य मकसद केवल ‘खुद की खुशी’ बन जाता है.
डॉ. टैमी नेल्सन के मुताबिक, जिंदगी में होने वाले बड़े बदलाव भी इसकी वजह बन सकते हैं. खासकर लंबे रिश्ते या शादी के खत्म होने के बाद कुछ स्त्रीओं को शुरुआत में दुख और अकेलेपन से गुजरना पड़ सकता है. लेकिन समय बीतने के साथ कुछ स्त्रीएं दोबारा डेटिंग और अपनी सेक्स लाइफ को लेकर नए अनुभवों के लिए तैयार हो सकती हैं. ऐसे में उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक जिंदगी जीने और अपनी इच्छाओं को समझने की आजादी भी महसूस हो सकती है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ स्त्रीओं की नहीं है इंफर्टिलिटी की समस्या, पुरुषों से जुड़े कारण भी होते हैं जिम्मेदार
फिल्मों और किताबों में भी बदल रही है तस्वीर
स्त्रीओं की सेक्सुअलिटी को लेकर समाज में बातचीत भी पहले के मुकाबले ज्यादा खुली है. फिल्मों, किताबों और पॉप कल्चर में अब 40 की उम्र के बाद स्त्रीओं की इच्छाओं, रिश्तों और सेक्सुअल पहचान को भी जगह मिल रही है. इससे यह बात सामने आ रही है कि स्त्रीओं की सेक्स लाइफ को सिर्फ उम्र या शादी के आधार पर तय नहीं किया जा सकता.
सेक्सुअल डिजायर की कोई ‘एक्सपायरी डेट’ नहीं होती
ima
इस सर्वे का सबसे अहम पहलू यह है कि स्त्रीओं की इच्छाओं और सेक्सुअल लाइफ की कोई निश्चित ‘एक्सपायरी डेट’ नहीं होती. उम्र के साथ अनुभव आता है, अनुभव से आत्म-विश्वास बढ़ता है और यही कॉन्फिडेंस स्त्रीओं को अपनी जिंदगी और अपने शरीर पर पूरा हक जताने की आजादी देता है.
यह भी पढ़ें: बार-बार गर्म तेल में खाना बना रहे हैं? रोजाना की ये छोटी-छोटी गलती पड़ सकती है भारी! डॉक्टर सरीन ने दी चेतावनी
The post 40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ता है स्त्रीओं का सेक्सुअल कॉन्फिडेंस? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा appeared first on Naya Vichar.

