Hot News

Daroga Bharti Exam Cancel: बिहार में दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा हुई रद्द, गड़बड़ी की शिकायत के बाद आधिकारिक सूचना जारी

Daroga Bharti Exam Cancel: बिहार में दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी समाचार है. दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी गई है. आयोग की तरफ से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है. साथ ही अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट देखने और भ्रामक सूचनाओं से बचने को कहा गया है.

आयोग की ओर से जारी आदेश में क्या?

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया है. आयोग ने कहा कि नई परीक्षा तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट देखने और भ्रामक सूचनाओं से बचने की सलाह दी है. इस तरह से अभ्यर्थियों को नई परीक्षा की तारीख के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा.

गड़बड़ी की शिकायत के बाद निर्णय

जानकारी के मुताबिक, मई में आयोजित लिखित मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने की शिकायत अभ्यर्थियों ने की थी. परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर राजधानी पटना में आंदोलन किए गए थे. अभ्यर्थियों के दवाब में पुलिस अवर सेवा आयोग ने पहले शरीरिक जांच परीक्षा रद्द की और अब मुख्य परीक्षा को ही रद्द कर दिया गया है.

दो पालियों में हुई थी परीक्षा

23 सितंबर, 2025 को आयोग ने 1799 दारोगा की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इसके लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 35857 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पास हुए. 27 मई को दो पालियों में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई और इसका रिजल्ट 19 जून को जारी कर दिया गया. मुख्य परीक्षा में कुल रिक्ति के 6 गुणा अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ. मुख्य परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप लगाए गए थे.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

ईओयू कर रही जांच, 14 परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका

दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में गड़बड़ी की जांच कर रही ईओयू को गया और पूर्णिया के पॉवर कॉरपोरेशन ने 27 मई को बिजली आपूर्ति के संबंध में अपनी रिपोर्ट दी थी. इसमें खुलासा हुआ कि परीक्षा के दिन दोनों शहरों में बिजली आपूर्ति सामान्य थी और परीक्षा केंद्रों में ही जैमर को इनएक्टिवेट करने के लिए पावर कट किया गया.

ईओयू को जांच के दौरान परीक्षा केंद्रों में 20 से भी ज्यादा बार पावर कट होने की जानकारी मिली थी. आशंका बढ़ी कि बिजली जाने की स्थिति में कुछ केंद्रों पर जैमर बंद कर प्रश्न-पत्र की तस्वीरें बाहर भेजी गईं और उत्तर मंगवाए गए. इसके बाद बिजली आपूर्ति रिकॉर्ड, सीसीटीवी और जैमर लॉग के रिकार्ड ईओयू ने जुटाने शुरू किए.

केंद्र प्रभारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरे शहर में बिजली की समस्या होने की बात कही. इसके बाद ईओयू ने पावर कॉरपोरेशन से ही 27 मई को बिजली आपूर्ति के संबंध में रिपोर्ट मांग ली. इसमें परीक्षा के समय पावर कट नहीं किए जाने की जानकारी दी गई है.

अभ्यर्थियों की जांच करने वाले भी जांच के दायरे में

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच और मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था होने के बावजूद सामने आई प्रश्न-पत्र की तस्वीर में तस्वीर लेने वाले व्यक्ति की उंगली में अंगूठी तक स्पष्ट दिखाई दे रही है. इससे गंभीर प्रश्न उठता है कि मोबाइल/कैमरा युक्त उपकरण परीक्षा सामग्री तक कैसे पहुंचा और केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई.

ईओयू को अंदेशा है कि केंद्रों के गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी लेने वाले कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा यह भी आशंका है कि परीक्षा से पहले ही केंद्रों में ये उपकरण पहुंचा दिए गए हों. फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर ईओयू जांच कर रही है.

Also Read: 23 से 29 सितंबर तक बाढ़ से फसल नुकसान के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानिए जरुरी दस्तावेज और कितना मिलेगा पैसा

The post Daroga Bharti Exam Cancel: बिहार में दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा हुई रद्द, गड़बड़ी की शिकायत के बाद आधिकारिक सूचना जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top