Hot News

बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला

Bihar IAS Transfer: बिहार प्रशासन ने गुरुवार को बड़े स्तर पर वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कई अहम विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. इस फेरबदल में ग्रामीण कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, स्पोर्ट्स, उच्च शिक्षा और कृषि विभाग शामिल हैं.

अभय कुमार सिंह को मिली ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी

2004 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अभय कुमार सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग के सचिव पद से हटाकर ग्रामीण कार्य विभाग का नया सचिव बनाया गया है. अगले आदेश तक वे सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे.

देवेश सेहरा बने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव

2005 बैच के IAS अधिकारी देवेश सेहरा का भी विभाग बदल दिया गया है. वे पहले ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत थे. अब उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही अगले आदेश तक वे सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे.

दीपक आनंद को सौंपी गई स्पोर्ट्स विभाग की कमान

2007 बैच के IAS अधिकारी दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद से हटाकर स्पोर्ट्स विभाग का नया सचिव बनाया गया है. अब वे राज्य के स्पोर्ट्स विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

राजीव रौशन को शिक्षा और स्पोर्ट्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार

2010 बैच के IAS अधिकारी राजीव रौशन फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग के सचिव हैं. उन्हें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षा विभाग और स्पोर्ट्स विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इसके अलावा वे वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे.

रचना पाटिल को कृषि विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी

2010 बैच की IAS अधिकारी रचना पाटिल, जो अभी वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अगले आदेश तक कृषि विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

धर्मेंद्र कुमार को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रशासन ने धर्मेंद्र कुमार को शिक्षा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है. इस फैसले के साथ शिक्षा विभाग में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है.

The post बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top