Hot News

बिहार में गृह विभाग में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, 1 मई से करें आवेदन

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने बिहार होम गार्ड में हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हवलदार इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर कुल 122 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस कल यानी 1 मई 2026 से शुरू हो जाएगी. कैंडिडेट्स BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 जून 2026 तक है. 

वैकेंसी और सैलरी डिटेल्स 

श्रेणी (Category) पदों की संख्या
UR (अनारक्षित) 48
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) 12
EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) 22
BC (पिछड़ा वर्ग) 15
BC-स्त्री (पिछड़ा वर्ग स्त्री) 04
SC (अनुसूचित जाति) 19
ST (अनुसूचित जनजाति) 02
कुल पद (Total) 122

हवलदार इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 4 कि सैलरी लगभग 30,000 से 35,000 रुपये प्रति महीने हो सकती है. 

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • आवेदन शुरू होने के बाद BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • Apply Online for Havildar Instructor” लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Notification Check Here

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. हवलदार इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स कि उम्र 18 से 25 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.  

यह भी पढ़ें: RBI में ग्रेड B के पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई 

The post बिहार में गृह विभाग में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, 1 मई से करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top