Hot News

बिहार में पत्नी ने प्रेमी के लिए पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट, होली के दिन दी मौत की खौफनाक सजा

बिहार के वैशाली जिले में एक पत्नी ने अपने पति को खौफनाक सजा दी. होली के दिन पति और पत्नी के बीच विवाद इस कदर गहराया कि पत्नी ने अपना आपा खो दिया और पति पर चाकू से हमला कर दिया. उसने पति के प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया जिससे पति की मौत हो गयी. पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया.घटना करताहा थाना क्षेत्र के भगवान भटौली पंचायत अंतर्गत भटौली गांव की है.

पति-पत्नी के बीच विवाद छिड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, होली के दिन पति-पत्नी में अचानक विवाद छिड़ गया. बताया जा रहा है कि होली की शाम को यह घटना घटी है. चर्चा है कि पत्नी होली के दिन किसी और से फोन पर बात कर रही थी. जिसे देखकर उसके पति ने विरोध किया. यह विरोध दोनों के बीच झगड़े की वजह बना और पत्नी इस तरह भड़की कि उसने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया.

ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, इन जिलों का तापमान दे रहा भीषण गर्मी का अलर्ट…

पहले सिर को ईंट से कूचा, फिर प्राइवेट पार्ट को काट डाला

बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी ने अपने पति के सिर पर पहले ईंट से वार किया. उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला. इस तरह बेरहमी से उसपर हमला किया गया कि उसने दम तोड़ दिया. इधर, पत्नी अपने बच्चों को लेकर चुपके से घर से फरार हो गयी. जब युवक के परिजनों को इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों को जुटाया. आनन-फानन में लहुलूहान पड़े युवक को अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक भटौली गांव का मिथिलेश पासवान है.

पुलिस ने स्त्री को हिरासत में लिया

इधर, पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया. उससे मामले में पूछताछ की जा रही है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली है. ग्रामीणों के बीच इस हत्याकांड की चर्चा है. किसी ने यह नहीं सोचा था कि मिथिलेश को उसकी पत्नी इस तरह खौफनाक सजा देकर मौत के घाट उतार देगी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

The post बिहार में पत्नी ने प्रेमी के लिए पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट, होली के दिन दी मौत की खौफनाक सजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top