Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे. पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गजट अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, जांच 18 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को होगा.
दूसरे चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गजट अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी. नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, जांच 21 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. पूरा चुनावी प्रक्रिया 16 नवंबर 2025 तक संपन्न हो जाएगी.

निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी
चुनाव आयोग ने बिहार में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारी की है. मतदाताओं की सुविधा के लिए एक केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी कर मतदाता सूची को सटीक बनाया गया है. पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है.
ईवीएम पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो जैसी 17 नई पहलें भी शुरू की जा रही हैं. वर्तमान 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया इस समय सीमा से पहले पूरी कर ली जाएगी.
बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
पिछली बार 3 चरण में हुआ था मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मतदान 3 चरणों में संपन्न हुआ था. कोविड महामारी के बीच हुए इस चुनाव में आयोग ने बड़ी तैयारी की थी. उस वक्त मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को हुआ था. नतीजे 10 नवंबर को आये थे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में चुनावी समर का महाआगाज, 2 चरणों में होगा मतदान, देखें तारीख
The post बिहार में पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग, देखें बिहार चुनाव का पूरा कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

