Hot News

बिहार में शादी के एक दिन पहले दूल्हा गिरफ्तार, दोस्त संग मिलकर चाचा को उतारा था मौत के घाट

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तिलक से महज एक दिन पहले दूल्हे रूपेश कुमार और उसके दोस्त संटू कुमार को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. घटना बीबीपुर गांव की बताई जा रही है, जहां 50 वर्षीय अजय सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

शादी की तैयारियों के बीच हुई वारदात

रूपेश कुमार की शादी तय थी और सोमवार को तिलक की रस्म होनी थी. पूरे घर में तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान रूपेश और संटू, गांव के ही अजय सिंह के साथ शुक्रवार को ट्रैक्टर से सेप्टिक टैंक खरीदने औरंगाबाद गए थे. देर रात रूपेश और संटू तो वापस आ गए, लेकिन अजय सिंह लापता हो गए.

पेवर ब्लॉक प्लांट के पास मिला शव

शनिवार सुबह गांव के पास स्थित पेवर ब्लॉक प्लांट के पास अजय सिंह का शव बरामद हुआ. शव के सीने पर ट्रैक्टर के पहिए का निशान और गर्दन पर गमछा लिपटा हुआ था. घटनास्थल से एक चप्पल और गमछा भी बरामद किया गया, जो आरोपियों से मेल खाता है.

भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज

मृतक के भतीजे जितेंद्र सिंह ने रफीगंज थाने में आवेदन देकर हत्या का आरोप रूपेश और संटू पर लगाया. जितेंद्र ने बताया कि उनके चाचा को शुक्रवार सुबह दोनों आरोपी घर से लेकर गए थे. लेकिन वापस लौटने के बाद से चाचा का कोई पता नहीं चला.

12 घंटे में गिरफ्तार हुए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) और जिला आसूचना इकाई ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दोनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि औरंगाबाद से लौटते वक्त अजय सिंह ट्रैक्टर से गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई. डर के मारे शव को प्लांट के पास छिपा दिया और गले में गमछा लपेटकर हत्या का भ्रम पैदा किया.

Also Read: देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनेगा PMCH, अब हेलिपैड से मिलेगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा

The post बिहार में शादी के एक दिन पहले दूल्हा गिरफ्तार, दोस्त संग मिलकर चाचा को उतारा था मौत के घाट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top