Hot News

बिहार में 5 नए प्राइवेट यूनिवर्सिटी खुलेंगे, 4 जिलों में बनेंगे नए कोर्ट भवन, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर

Bihar Cabinet Meeting: बिहार प्रशासन ने शिक्षा और न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 45 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में पांच नए निजी विश्वविद्यालय खोलने और चार जिलों में नए कोर्ट भवनों के निर्माण का फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की.

5 जिलों में खुलेंगे नए प्राइवेट यूनिवर्सिटी

कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य के पांच जिलों में नए निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे. इनमें मधुबनी में शांजा यूनिवर्सिटी, नवादा के अशोक नगर में एस.ए. यूनिवर्सिटी, पटना में हिमालय यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग यूनिवर्सिटी और सीवान में एक निजी विश्वविद्यालय शामिल है.

प्रशासन का मानना है कि इससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे और छात्रों को राज्य में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी.

4 जिलों में बनेंगे नए कोर्ट भवन

कैबिनेट ने न्यायिक आधारभूत संरचना के विस्तार को भी मंजूरी दी है. सीवान के महाराजगंज में कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन और हाजत निर्माण के लिए 34.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. मोतिहारी में 20 कोर्ट भवनों के निर्माण के लिए 53.02 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं.

बेगूसराय में 15 कोर्ट भवनों वाले जी+7 भवन के लिए 39.04 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है. वहीं नवादा के रजौली में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन और हाजत भवन के निर्माण पर 38.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

हेली टूरिज्म योजना को भी मिली मंजूरी

पिछले कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर लगी थी. मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 को भी मंजूरी दी है. इस योजना का उद्देश्य प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की तेज और आसान पहुंच सुनिश्चित करना है. इसके तहत हेलीकॉप्टर और हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा.

खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा

बैठक में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति से जुड़ी नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी दी गई. प्रशासन का कहना है कि इससे खिलाड़ियों को प्रशासनी सेवाओं में अवसर देने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनेगी.

शिक्षा, न्याय और पर्यटन पर प्रशासन का फोकस

कैबिनेट के फैसलों से साफ है कि प्रशासन शिक्षा, न्यायिक व्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी कर रही है. आने वाले समय में इन योजनाओं का सीधा लाभ छात्रों, खिलाड़ियों, पर्यटकों और आम लोगों को मिलने की उम्मीद है.

Also Read: NEET-UG परीक्षा के दिन गायब मिले PMCH के 88 एमबीबीएस छात्र, कॉलेज में अनुपस्थित सभी पर गिर सकती है गाज!

The post बिहार में 5 नए प्राइवेट यूनिवर्सिटी खुलेंगे, 4 जिलों में बनेंगे नए कोर्ट भवन, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top