Hot News

बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

Bihar Teacher Transfer Portal: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा देते हुए ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है. बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत अब तबादलों का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इसके लिए बकायदा पूरा टाइम-टेबल भी जारी कर दिया गया है.

कैबिनेट की तरफ से 24 जून को ही इस ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी मिल चुकी थी और अब विभाग ने इस पर मुहर लगा दी है. यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी ताकि किसी भी शिक्षक को परेशानी न हो.

तीन चरणों में पूरा होगा ट्रांसफर का स्पोर्ट्स

शिक्षकों के तबादले, समायोजन और आपसी सहमति से होने वाले ट्रांसफर की यह पूरी प्रक्रिया कुल मिलाकर तीन अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल आगामी 29 जुलाई से खोल दिया जाएगा.

शिक्षक इस पोर्टल पर जाकर 5 अगस्त तक अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकेंगे. शुरुआती इस हफ्ते में सिर्फ समायोजन और म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद ही आगे की अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी.

पहले और दूसरे चरण का पूरा कार्यक्रम, जानें कब क्या होगा

तय समय-सारिणी के अनुसार, पहले चरण की शुरुआत 7 अगस्त से होगी जो 9 सितंबर तक चलेगी. इस दौरान शिक्षकों के समायोजन और समानुपातीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, जिसमें सूची जारी करना, आपत्तियां मांगना और उनका निपटारा करना शामिल है.

इसके बाद दूसरा चरण 10 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति मिलकर म्यूचुअल ट्रांसफर की सभी कागजी और तकनीकी कार्रवाई को अंतिम रूप देगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

सामान्य ट्रांसफर के लिए तीसरा चरण, जानें आवेदन और फाइनल लिस्ट की तारीखें

तीसरा और अंतिम चरण सामान्य तबादलों के लिए निर्धारित किया गया है. इसके तहत 16 सितंबर को स्कूलों में बची हुई खाली सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद शिक्षक 17 सितंबर से 23 सितंबर तक अपनी पसंद के अनुसार स्कूलों का चयन करके सामान्य ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.

24 सितंबर से 31 अक्टूबर तक सामान्य ट्रांसफर की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी और यदि इस पर कोई शिकायत या अपील आती है तो उसका निपटारा भी इसी अवधि में कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार की श्रेया कौशिक को मिली 30000000 की लिंकन स्कॉलरशिप, हिंदुस्तान से इकलौती छात्रा चुनी गई

The post बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top