Raja Shivaji Box Office Collection Day 9: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रही है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित यह फिल्म अब दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म को खासतौर पर महाराष्ट्र में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं हिंदी बेल्ट में भी इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है. 9वें दिन की कमाई का आंकड़ा आ चुका है.
9वें दिन भी जारी रही ‘राजा शिवाजी’ की कमाई
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 5.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 72.91 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म देशभर में करीब 1,551 शोज़ में दिखाई जा रही है. पहले हफ्ते में फिल्म ने दोनों भाषाओं को मिलाकर मजबूत कलेक्शन किया. वीकडेज में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही. आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
दमदार स्टारकास्ट बनी फिल्म की ताकत
‘राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने ही लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है. फिल्म में रितेश देशमुख ने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, अमोल गुप्ते, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख और फरदीन खान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसके अलावा जितेंद्र जोशी, मुस्ताक शेख, सुरेश विश्वकर्मा और अशोक समर्थ भी फिल्म का हिस्सा हैं. खास बात यह है कि सलमान खान ने फिल्म में विशेष भूमिका निभाई है. उन्होंने प्रतापगढ़ युद्ध के दौरान शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीवा महाला का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.
यह भी पढ़ें- रितेश देशमुख का बड़ा खुलासा, ‘राजा शिवाजी’ में कलाकारों ने मुफ्त में किया काम
The post बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का कितना चला जादू? 9वें दिन का कलेक्शन आया सामने appeared first on Naya Vichar.

