Hot News

भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

Bharat Tiwari Encounter Postmortem Report: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट के अनुसार, भरत तिवारी को कुल पांच गोलियां लगी थीं. सभी गोलियां शरीर के निचले हिस्से यानी दोनों जांघों और एक पैर में लगीं. रिपोर्ट सामने आने के बाद एक बार फिर पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया

रिपोर्ट के मुताबिक पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी हिस्से में सामने से लगी थी. दूसरी गोली बाईं जांघ के बीच वाले हिस्से के अंदर की ओर लगी. तीसरी गोली दाईं जांघ के बीच वाले हिस्से के अंदर की तरफ लगी. चौथी गोली दाईं जांघ के बाहरी हिस्से में मिली. वहीं पांचवीं गोली बाएं पैर के बीच वाले हिस्से में पीछे से लगी थी. रिपोर्ट में सभी गोलियों के शरीर के निचले हिस्से में लगने की पुष्टि हुई है.

पिता और भाई का नाम FIR से हटाया गया

इस बीच भोजपुर पुलिस ने भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी को बड़ी राहत दी है. दोनों का नाम एफआईआर से हटा दिया गया है. पहले उन पर हथियार रखने और भरत तिवारी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.

न्यायिक जांच जारी

मामले की न्यायिक जांच भी शुरू हो चुकी है. गुरुवार को रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ भरत तिवारी के गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने भरत के परिजनों से भी बातचीत की. इस दौरान भोजपुर के डीएम, एसपी और शाहाबाद रेंज के डीआईजी भी मौजूद रहे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

CM सम्राट चौधरी ने क्या कहा

एनकाउंटर के आठवें दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई गड़बड़ी सामने आती है तो प्रशासन कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय आयोग गठित किया गया है और रिपोर्ट के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे.

क्या है पूरा मामला

17 जून को भरत तिवारी फेसबुक लाइव पर आया था. उसने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कही थी. पुलिस का दावा है कि सरेंडर के बाद उसने दोबारा हथियार उठाकर फायरिंग की कोशिश की. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्यायिक जांच के बाद पूरे मामले पर सबकी नजर टिकी हुई है.

Also Read: बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, IMD ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

The post भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top