केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के एक मामले में विजिलेंस जांच का आदेश दिया है. उस समय ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव थे. यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है. वह केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत एमसी रोड के अपग्रेडेशन का काम कर रहे PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी विजिलेंस जांच की जानकारी
बताया गया है कि इंजीनियर के सुसाइड नोट में ज्ञानेश कुमार का नाम था. आरोप है कि मामले की जांच को बाहरी दबाव डालकर प्रभावित किया गया और असल जांच को भटका दिया गया. गृह मंत्री ने विजिलेंस निदेशक को पूरे मामले की गहराई से जांच करने और निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
The post मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश appeared first on Naya Vichar.

