Asia Richest Billionaire Rankings List 2026: शेयर बाजार में अदाणी ग्रुप के शेयरों की उड़ान ने गौतम अदाणी को एक बार फिर एशिया के अमीरों की लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंचा दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है.
कौन, कहां खड़ा है?
| नाम | एशिया रैंक | ग्लोबल रैंक | नेटवर्थ (करीब) |
| गौतम अदाणी | 1 | 19 | $92.6 अरब (₹8.59 लाख करोड़) |
| मुकेश अंबानी | 2 | 20 | $90.8 अरब (₹8.42 लाख करोड़) |
कैसे पलटी बाजी?
इस साल यानी 2026 की शुरुआत से ही दोनों दिग्गजों की संपत्ति में अलग ट्रेंड देखने को मिला है:
- अदाणी का इजाफा: इस साल अडाणी की संपत्ति $8.1 अरब बढ़ी है. सिर्फ एक दिन में ही उन्होंने अपनी वेल्थ में ₹33 हजार करोड़ से ज्यादा जोड़ लिए.
- अंबानी की गिरावट: मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल $16.9 अरब की कमी आई है, जिसका मुख्य कारण रिलायंस के शेयरों में उतार-चढ़ाव रहा.
एशिया के टॉप-5 रईस
हिंदुस्तान का दबदबा एशिया के बाजार पर साफ दिख रहा है. टॉप-5 में पहले दो स्थानों पर हिंदुस्तानीय काबिज हैं:
- गौतम अदाणी (हिंदुस्तान) – ₹8.59 लाख करोड़
- मुकेश अंबानी (हिंदुस्तान) – ₹8.42 लाख करोड़
- झोंग शानशान (चीन) – ₹5.79 लाख करोड़
- कॉलिन हुआंग (चीन) – ₹4.75 लाख करोड़
- मा हुआतेंग (चीन) – ₹4.50 लाख करोड़
दुनिया में कौन है नंबर-1
ग्लोबल लिस्ट की बात करें तो इलॉन मस्क $656 अरब की भारी-भरकम नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. उनके बाद लैरी पेज और जेफ बेजोस का नंबर आता है. दिलचस्प बात यह है कि इस साल बर्नार्ड अर्नाल्ट और बिल गेट्स जैसे दिग्गजों को भी संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ा है.
Also Read: 1 अप्रैल से बदलेंगे अंडा बिक्री के नियम, यूपी में हर अंडे पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य
The post मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स appeared first on Naya Vichar.

