मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि लाल सागर में जुकार द्वीप के पास 14 हिंदुस्तानीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव को निशाना बनाया गया है. हूतियों ने इसके लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है. उनके मुताबिक, यमन की सेना ने सभी हिंदुस्तानीयों को बचा लिया है. हालांकि, इस घटना और हिंदुस्तानीय नागरिकों के सुरक्षित होने की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है.
हूतियों ने क्या दावा किया?
CGTN यूरोप की रिपोर्ट के मुताबिक, हूतियों ने कहा कि ज़ुकार द्वीप के पास एक हिंदुस्तानीय यॉट यानी छोटी नाव को निशाना बनाया गया, हमले के समय नाव में 14 हिंदुस्तानीय नागरिक सवार थे. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे सऊदी अरब था. हूतियों का कहना है कि यमन की सेना ने कार्रवाई करते हुए हिंदुस्तानीय नागरिकों को बचा लिया है. संगठन ने घटना से जुड़ी और जानकारी बाद में देने की बात कही है. याह्या सरी ने यह भी कहा कि सऊदी की इस लापरवाही भरी हरकत से रेड सी में इंटरनेशनल नेविगेशन को खतरा है, और इंटरनेशनल कम्युनिटी को सऊदी को ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से रोकना चाहिए.
ये भी पढ़ें: क्या अमेरिका के डर से समुद्र में फंसे ईरान के 19 जहाजों की मदद नहीं कर रहा श्रीलंका?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नाव पर हमला किसने किया, घटना किन परिस्थितियों में हुई और सभी हिंदुस्तानीय नागरिकों की स्थिति क्या है. हिंदुस्तान प्रशासन की ओर से इस खास घटना पर आधिकारिक पुष्टि भी सामने आना बाकी है
सऊदी अरब में हमले में हिंदुस्तानीय की मौत
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब सऊदी अरब में हुए हमलों में हिंदुस्तानीय नागरिक को भी नुकसान पहुंचा है. 21 अक्टूबर को दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक हिंदुस्तानीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य हिंदुस्तानीय घायल हो गए. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में अन्य लोग भी घायल हुए थे.
ये भी पढ़ें: मुस्लिम देशों से दोस्ती बढ़ा रहा पाकिस्तान, मक्का पैक्ट के बाद दोहा में किया बद्र समझौता; दोनों में क्या है अंतर?
इससे पहले, सऊदी अरब के शायबाह ऑयल फील्ड के पास हुए हमले में एक हिंदुस्तानीय नागरिक घायल हुआ था. हिंदुस्तानीय दूतावास ने कहा कि वह सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और घायल नागरिक को जरूरी मदद दी जाएगी. हिंदुस्तान के विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. मंत्रालय ने इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई है.
The post हूतियों का दावा- लाल सागर में 14 हिंदुस्तानीयों से भरी नाव पर सऊदी ने किया हमला; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी appeared first on Naya Vichar.
