Hot News

‘मैं रिटायर नहीं होता तो मैकुलम आज भी टेस्ट कोच होते’, संन्यास के बाद छलका बेन स्टोक्स का दर्द

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने 29 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. संन्यास के बाद बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया है कि उनके इस फैसले का असर सीधे ब्रेंडन मैकुलम पर पड़ा. मैकुलम को टेस्ट कोच पद छोड़ना पड़ा. स्टोक्स ने कहा कि अगर उन्होंने चार सप्ताह पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला नहीं किया होता तो मैकुलम आज भी इंग्लैंड के टेस्ट कोच होते.

‘मैकुलम आज भी टेस्ट कोच होते’

‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में स्टोक्स ने कहा, “मैं भी हैरान था. अगर मैंने चार हफ्ते पहले वह फैसला नहीं लिया होता तो बाज (ब्रेंडन मैकुलम) आज भी कोच होते. इसलिए यह मेरी गलती है.” स्टोक्स ने बताया कि उन्होंने मैकुलम को अपने संन्यास की जानकारी बेहद सामान्य अंदाज में दी थी.

जब मैंने मैकुलम को बताया, वह टोस्ट बना रहे थे. मैंने उनसे कहा, ‘मैं अब संन्यास ले रहा हूं.’ पहले भी इस बारे में हमारी बातचीत हुई थी, लेकिन उसी समय उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें भी टेस्ट टीम से हटने की सूचना मिल चुकी है.

हालांकि स्टोक्स ने कहा कि मैकुलम इस फैसले से निराश नहीं हैं और इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के साथ काम जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं. उनके मुताबिक, “वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार काम कर रहे हैं और आगे के लिए काफी उत्साहित हैं.”

स्टीफन फ्लेमिंग बने इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच

मैकुलम के टेस्ट टीम से हटने के बाद स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड का नया टेस्ट हेड कोच नियुक्त किया गया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब टीम एशेज 2027 की तैयारियों की ओर बढ़ रही है. वहीं फ्लेमिंग के साथ इंग्लैंड को नया कप्तान के रूप में जो रूट का साथ मिला है.

‘कप्तानी छोड़कर खिलाड़ी बने रहना नहीं चाहता था’

स्टोक्स ने अपने संन्यास के फैसले पर भी विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि कप्तानी छोड़कर सिर्फ खिलाड़ी के रूप में स्पोर्ट्सते रहेंगे.

मैं 35 साल का हूं. अगर मैं कप्तान नहीं रहता तो मेरे लिए स्पोर्ट्सना मुश्किल होता. किसी और की कप्तानी में स्पोर्ट्सने की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि मैंने अपने करियर का इतना बड़ा हिस्सा इस जिम्मेदारी को दिया है. अगर इंग्लैंड के लिए स्पोर्ट्सना था तो कप्तान के तौर पर ही स्पोर्ट्सना चाहता था. इसलिए संन्यास लेने का फैसला मेरे लिए पूरी तरह सहज था.

Ashes में वापसी की अटकलों पर लगाया विराम

हाल के दिनों में स्टोक्स की एशेज के लिए संभावित वापसी की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि उनका फैसला अंतिम है. उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से रिटायर हो चुका हूं.” इसके साथ ही उन्होंने अपनी वापसी को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया.

ये भी पढ़ें: कौन हैं कन्हैया वाधवन? जिन्हें दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की मिली कप्तानी

The post ‘मैं रिटायर नहीं होता तो मैकुलम आज भी टेस्ट कोच होते’, संन्यास के बाद छलका बेन स्टोक्स का दर्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top