Hot News

मौसम: गर्मी से मिलेगी राहत, 3 मई तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 30 अप्रैल और 2–5 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मौसम बदल सकता है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, 30 अप्रैल से 3 मई के बीच सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग वाला इलाका) में, 30 अप्रैल से 5 मई तक गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (नदिया, हुगली, हावड़ा वाला इलाका) में मौसम बिगड़ा रह सकता है. यहां हल्की से मध्यम बारिश के अलावा 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है.

30 अप्रैल से 3 मई के बीच दक्षिण हिंदुस्तान के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में इस दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा, लक्षद्वीप में 30 अप्रैल को जबकि उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल से 1 मई के बीच बिजली गिरने की आशंका है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 30 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच मौसम मिलाजुला रहने का अनुमान है. इस दौरान दिन का तापमान लगभग 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान 19 से 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा. 30 अप्रैल और 3 मई को हल्की बारिश और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है.

Delhi weather

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दोपहर के समय कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका बनी रहेगी. हालांकि, पूरे राज्य में बारिश व्यापक नहीं होगी, बल्कि कुछ इलाकों तक सीमित रह सकती है. इससे गर्मी के बीच थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं. 

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में 30 अप्रैल से 3 मई के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा. इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. कुछ इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी संभावना है. 30 अप्रैल को पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज हवा (50–60 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. तापमान में अगले 3 दिनों में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

Jharkhand weather

The post मौसम: गर्मी से मिलेगी राहत, 3 मई तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top